Get App

Pratapgarh road Accident: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू कार घर से टकराई, 4 की मौत, कई घायल

Pratapgarh road Accident: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़ के राजगढ़ गांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस जांच में जुटी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 11:39 AM
Pratapgarh road Accident: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू कार घर से टकराई, 4 की मौत, कई घायल
Pratapgarh road Accident: हादसे से मची अफरा-तफरी, 3 घायल अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रतापगढ़ के राजगढ़ गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु बिहार, झारखंड और कोलकाता से आए थे और अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

हादसे में घर के अंदर सो रहे दंपति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामलला के दर्शन के बाद महाकुंभ जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार, झारखंड और कोलकाता से आए श्रद्धालु थे। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद प्रयागराज में महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए जा रहे थे। रास्ते में प्रतापगढ़ के देहात कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधा एक घर में घुस गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें