Get App

Prayagraj News: प्रयागराज में मातम में बदली शादी की खुशियां, करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Prayagraj News: रिपोर्ट के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा फूलपुर के गगेरा गांव में गुरुवार (6 मार्च) को हुई। एक दिन पहले विजय पटेल की बेटी की शादी थी। समारोह समाप्त होने के बाद गुरुवार को मजदूर टेंट निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजरी बिजली की तार की चपेट में तीनों मजदूर आ गए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 5:33 PM
Prayagraj News: प्रयागराज में मातम में बदली शादी की खुशियां, करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Prayagraj News: प्रयागराज के फूलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रयागराज के फूलपुर में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, करंट लगने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी समारोह के बाद मजदूर टेंट खोल रहे थे। इसी दौरान वे पास से गुजर रही बिजली तार की चपेट में आ गए। तीन मजदूरों की मौत से गांव में मातम छा गया है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिज दिया गया और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

'लाइव हिंदुस्तान' की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दर्दनाक हादसा फूलपुर के गगेरा गांव में गुरुवार (6 मार्च) को हुई। एक दिन पहले विजय पटेल की बेटी की शादी थी। समारोह समाप्त होने के बाद गुरुवार को मजदूर टेंट निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजरी बिजली की तार की चपेट में तीनों मजदूर आ गए।

जब तक किसी को कुछ समझ में आता तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद शादी वाले घर में भी मातम छा गया। सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने बाद में तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों मजदूर गुलहारिया गांव के रहने वाले थे। करंट लगने से मौत का यह मामला कोई नया नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें