Get App

'आंखें फोड़ दी, काट दिए प्राइवेट पार्ट...' बिहार के गोपालगंज में पुजारी की बेरहमी से हत्या, लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

Priest Shot Dead in Bihar: हत्या के बाद पुजारी की आंखें निकाल ली गईं और उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए गए हैं। पीड़ित की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो गोपालगंज जिले के दानापुर गांव में भगवान शिव के एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले पांच दिनों से लापता थे। उनका शव शनिवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शव शनिवार देर शाम झाड़ियों से बरामद किया गया

Akhileshअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 4:51 PM
'आंखें फोड़ दी, काट दिए प्राइवेट पार्ट...' बिहार के गोपालगंज में पुजारी की बेरहमी से हत्या, लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
Priest Shot Dead in Bihar: पुलिस के अनुसार पुजारी के निजी अंगों पर भी चोटें पाई गई हैं

Priest Shot Dead in Bihar: बिहार में एक पुजारी की बेरहमी से हत्या किए जाने का चौंकाने वाला सामने सामने आया है। बिहार के गोपालगंज जिले में शनिवार, 16 दिसंबर को एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पुजारी की आंखें निकाल ली गईं और उसके प्राइवेट पार्ट भी काट दिए गए हैं। पीड़ित की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो गोपालगंज जिले के दानापुर गांव में भगवान शिव के एक मंदिर में पुजारी के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि वह पिछले पांच दिनों से लापता थे। उनका शव शनिवार को बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शव शनिवार देर शाम झाड़ियों से बरामद किया गया। उसके निजी अंगों पर चोटें थीं।

एक हफ्ते से थे लापता

32 वर्षीय मनोज कुमार 11 दिसंबर की रात से लापता थे। उन्हें आखिरी बार दानापुर गांव के शिव मंदिर से निकलते देखा गया था। न्यूज 18 के मुताबिक, मनोज कुमार के भाई अशोक पूर्व बीजेपी कार्यकर्ता हैं। उनके भाई अशोक कुमार साह बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष हैं। कुमार अपने घर से मंदिर जाने के बाद लापता हो गए। तलाशी अभियान चलाने के बावजूद पुलिस उनका पता नहीं चला सकी। बाद में शनिवार को पुलिस को पीड़ित का शव उसके घर के पास मांझा मिल्क फैक्ट्री के पास झाड़ियों में मिला।

लोगों ने किया पथराव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें