Get App

Pune Rape Case: पुणे में सरकारी बस में महिला से दरिंदगी, युवती को 'दीदी' कहकर बुलाया फिर रेप के बाद हुआ फरार

Pune Rape Case: महिला के अनुसार, सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' AC बस में ले गया। इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया

Akhileshअपडेटेड Feb 26, 2025 पर 7:01 PM
Pune Rape Case: पुणे में सरकारी बस में महिला से दरिंदगी, युवती को 'दीदी' कहकर बुलाया फिर रेप के बाद हुआ फरार

Pune Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे शहर में राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में एक व्यक्ति ने 26 वर्षीय महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार (26 फरवरी)को बताया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड है। मंगलवार सुबह हुई इस घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पुणे क्षेत्र में बढ़ते अपराध से निपटने में विफल रहने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के गृह विभाग को दोषी ठहराया। स्वरगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध 36 वर्षीय दत्तात्रेय रामदास गाडे के खिलाफ चोरी और चेन झपटमारी के मामले दर्ज हैं।

स्वरगेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के सबसे बड़े बस जंक्शनों में से एक है। महिला के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे वह सतारा जिले के फलटण के लिए एक स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। तभी एक व्यक्ति उसके पास आया और उससे बातचीत करते हुए उसे 'दीदी' कहकर बुलाया। महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि सतारा के लिए बस दूसरे स्टैंड पर आ गई है।

आरोप है कि इसके बाद वह उसे स्टेशन परिसर में ही खड़ी एक खाली 'शिव शाही' AC बस में ले गया। बस के अंदर की लाइटें चालू न होने के कारण वह पहले तो बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन व्यक्ति ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही बस है। महिला के अनुसार आरोपी ने उससे कहा कि वह बस में चढ़ने के बाद टॉर्च जलाकर देख सकती है। इसके बाद वह उसके पीछे अंदर गया और फिर दुष्कर्म करके भाग गया।

CCTV में आरोपी कैद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें