पुणे के स्वारगेट बस स्टैंड पर हुए शर्मनाक रेप के मामले में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 36 साल के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे पुलिस ने शिरुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह देर रात किसी के घर खाना खाने गया था। उसी शख्स ने पुलिस को उसके बारे में जानकारी दी। फिर पुलिस ने देर रात उसे एक गन्ने खेत से दबोच लिया। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुणे सिटी डीसीपी क्राइम निखिल पिंगले ने बताया कि आरोपी पिछले दो दिनों से उसी के गांव मे छिपा कर बैठा हुआ था।
