Get App

Pune: साथ पढ़ने वाली लड़की का रेप और हत्या कराने के लिए छात्र ने दोस्त को दी '100 रुपए की सुपारी'

छात्रा ने अपने टीचर्स से उस लड़के की शिकायत की थी कि उस लड़के ने स्कूल के नोट पर अपने किसी दोस्त से अपने माता-पिता के फर्जी सिग्नेचर कराए थे। कथित तौर पर प्रिंसिपल और दो टीचर्न ने स्कूल का नाम न खराब हो, इसलिए इस घटना को दबाने की कोशिश की। मामले की जानकारी हुई, तो दौंड पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 4:13 PM
Pune: साथ पढ़ने वाली लड़की का रेप और हत्या कराने के लिए छात्र ने दोस्त को दी '100 रुपए की सुपारी'
Pune: साथ पढ़ने वाली लड़की का रेप और हत्या कराने के लिए छात्र ने दोस्त को दी '100 रुपए की सुपारी'

महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक छात्र ने कथित तौर पर अपने ही साथ पढ़ने वाली लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे मारने के लिए दूसरी क्लास के एक साथी छात्र को ₹100 की सुपारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, दौंड तहसील के सेंट सेबेस्टियन इंग्लिश स्कूल की एक छात्रा ने अपने टीचर्स से उस लड़के की शिकायत की थी कि उस लड़के ने स्कूल के नोट पर अपने किसी दोस्त से अपने माता-पिता के फर्जी सिग्नेचर कराए थे।

News18 मराठी की रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत के बाद, छात्र इससे गुस्सा हो गया और कथित तौर पर दूसरी क्लास के एक नाबालिग छात्र को ₹100 की सुपारी दी, और उससे लड़की का बलात्कार करने और उसे मारने के लिए कहा।

कथित तौर पर प्रिंसिपल और दो टीचर्न ने स्कूल का नाम न खराब हो, इसलिए इस घटना को दबाने की कोशिश की। मामले की जानकारी हुई, तो दौंड पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

News 18 की रिपोर्ट में कहा गया है कि FIR में प्रिंसिपल, एक क्लास टीचर और एक और टीचर के खिलाफ कथित तौर पर नाबालिग छात्रा को मानसिक रूप से परेशान करने और उसे छिपाने की कोशिश करके उसके एकेडमिक परफॉर्मेंस को नुकसान पहुंचाने के आरोप शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें