लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में जिस सैलून वाले के यहां दाढ़ी-बाल कटवाए थे, अब उस नाई को दिवाली से पहले उन्होंने खास तोहफा भेजा है। राहुल गांधी ने राजधानी के उत्तम नगर स्थित अजीत के सैलून के लिए जरूरी सामान की व्यवस्था करा दी है। राहुल गांधी ने अजीत के सैलून में दाढ़ी की ट्रिमिंग कराई थी। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अजीत को कटिंग टूल किट एवं अन्य जरूरी सामान भेजने की बात कही थी। अब दिवाली से पहले बड़ा तोहफा देते हुए उन्होंने अजीत के सैलून में कटिंग टूल किट समेत गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जरूरी सामान भेज दिया है।
