Credit Cards

Rainfall Warning: इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक हो सकती है बारिश, फौरन हो जाएं अलर्ट

Rainfall Warning: बारिश का मौसम लगभग खत्म हो गया है। लेकिन अभी देश के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। इसमें केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कर्नाटक जैसे तमाम राज्य शामिल हैं। वहीं कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड Nov 05, 2024 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
Rainfall Warning: मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।

छठ पर्व शुरू हो चुका है। इस बीच दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में अब सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की आशंका जताई है। जिन छह राज्यों में बारिश हो सकती है। उनमें केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, कर्नाटक का तटीय लाका शामिल है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 और 6 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। 8-9 और 10 नवंबर को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, माहे, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होगी। 10 नवंबर तक इसके अलावा पूरे देश में कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन 8 से 10 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं


राजधानी दिल्ली की बात करें तो 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह-शाम ठंड रहेगी। यहां बारिश होने के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/NCR में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 13-18°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के समय भी हवाएं चलती रही है। दिल्ली में सुबह के समय चारो तरफ धुंध छाई हुई नजर आती है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस हफ्ते से पहाड़ी इलाकों में भी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।

झारखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में अगले 4 दिन मौसम शुष्क रह सकता है। 5 से 8 नवंबर तक रांची और आस-पास सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आस-पास रह सकता है।

उत्तर भारत में छाएगी धुंध?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इस हफ्ते उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान में मौसम बदलेगा । वहीं घनी धुंध छाने की आशंका है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण से हालत खस्ता, आनंद विहार समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।