Get App

Rainfall Warning: इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक हो सकती है बारिश, फौरन हो जाएं अलर्ट

Rainfall Warning: बारिश का मौसम लगभग खत्म हो गया है। लेकिन अभी देश के कुछ राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। इसमें केरल, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कर्नाटक जैसे तमाम राज्य शामिल हैं। वहीं कुछ राज्यों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 05, 2024 पर 2:47 PM
Rainfall Warning: इन राज्यों में अगले 6 दिनों तक हो सकती है बारिश, फौरन हो जाएं अलर्ट
Rainfall Warning: मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।

छठ पर्व शुरू हो चुका है। इस बीच दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम ने करवट बदल ली है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में अब सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की आशंका जताई है। जिन छह राज्यों में बारिश हो सकती है। उनमें केरल और माहे, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, कर्नाटक का तटीय लाका शामिल है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 और 6 नवंबर को अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। 8-9 और 10 नवंबर को केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, माहे, पुदुचेरी, कराईकल में भारी बारिश होगी। 10 नवंबर तक इसके अलावा पूरे देश में कहीं बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन 8 से 10 नवंबर के बीच उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।

दिल्ली में बारिश के आसार नहीं

राजधानी दिल्ली की बात करें तो 12 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह-शाम ठंड रहेगी। यहां बारिश होने के आसार नहीं हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली/NCR में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31-33°C और न्यूनतम तापमान 13-18°C के बीच बना हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन के समय भी हवाएं चलती रही है। दिल्ली में सुबह के समय चारो तरफ धुंध छाई हुई नजर आती है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस हफ्ते से पहाड़ी इलाकों में भी ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश में भी ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें