दो भाई बने दूल्हे, बाराती कर रहे थे डांस, तभी हुई फायरिंग, चले लात-घूसे, मामा-भांजे घायल

Dholpur News: राजस्थान में धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाना इलाके में शादी समारोह में फायरिंग हुई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। झगड़े में दूल्हे का मामा और भांजा घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए हैं

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dholpur News: दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच कुछ कहासुनी हुई। फिर इसके बाद गोली चल गई

राजस्थान के धौलपुर जिले में शादी का जश्न फीका पड़ गया। पूरे शादी समारोह में बैंड बाजे की धुन बज रही थी। बाराती नाच गा रहे थे। दो भाई दूल्हा बनकर बैठे थे। तभी कुछ ऐसा हुआ कि शादी का मंडप अखाड़ा बन गया। लात-घूंसे बरसने लगे। फिर इसके बाद गोली चल गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जहां जश्न का माहौल था। वहां ठांय-ठांय गोलियों की आवाज आ रही थी। इस झगड़े में दूल्हे का मामा और भांजा घायल हो गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि विवाह समारोह में यह घमासान बाड़ी के भदौरिया पाड़ा किरी मोहल्ला में हुआ वहां उत्तर प्रदेश के जगनेर थाना इलाके के छीतर का नगला गांव निवासी रमजी कोली के दो बेटों देवेन्द्र और राहुल की शनिवार को बारात आई थी। रात को बारात की चढ़ाई (बिंदौली) चल रही थी। बारात में दोनों दूल्हों का मामा धर्मवीर कोली (40) निवासी कटे हनुमानजी के पास धनौंरा रोड़ बाड़ी और मौसेरा भाई रंजीत कोली (20) भी शामिल थे।

शादी समारोह में चली गोली


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के वाले और लड़की वाले दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। देखते ही देखते मामला बढ़ता चला गया। वहां दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे बरसने लगे। इसी बीच किसी ने फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस झगड़े में धर्मवीर और उसका भांजा रंजीत घायल हो गए। बाद में उन्हें तत्काल बाड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच इस घटना की जानकारी पुलिस को हो गई। फौरन पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग किसने की इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घायलों की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

विवाद की शुरुआत इस वजह से हुई थी

कहा जा रहा है कि बारातियों के ऊपर किसी ने जलता हुआ पटाखा फेंक दिया। इसके बाद माहौल गर्मा गया। शुरुआती जांच में ये भी पता चला है कि विवाद की शुरुआत नशे की वजह से हुई। पुलिस अब उस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने पटाखा फेंका। गोली चलाने वालों को भी तलाशा जा रहा है। वहीं बाड़ी कोतवाली थाना एसएचओ लालमन सिंह ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

Naag Nagin Video: प्रेम में डूबे थे नाग-नागिन, तभी एक शख्स कूद गया, आगे क्या हुआ देखें पूरा वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।