राजस्थान के करौली में एक दूल्हे ने शादी से पहले ऐसा ड्रामा किया कि सभी चौंक गए। जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखा, उसने शादी कैंसिल कर दिया। दूल्हे का कहना था कि जो लड़की फोटो में दिखाई गई थी असल में वो नहीं थी। दूल्हे ने कहा, "यह तो धोखा हो गया" अब मामला बढ़ा और दोनों परिवारों में बहसबाजी शुरू हो गई। दूल्हे ने शादी तो तोड़ दी लेकिन लड़की के परिवारवालों ने दूल्हे को रोक लिया। फिर पंचों को बुलाया गया लेकिन बात नहीं बनी।
