Viral Video: विदाई के बाद खुशी से दुल्हन कार में बैठी, फिर फूट-फूट कर रोने लगी, वजह जानकर दूल्हा पीटने लगा माथा

Viral Video: आमतौर पर सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ये वीडियोज हमें कुछ नई चीजें सिखा जाते हैं तो कई बार ये वीडियो हमारी हंसी का कारण बनते हैं। कुछ ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन फूट-फूट कर रो रही है। उसे अपने माता-पिता की भी याद नहीं आ रही थी। वजह जानकर दूल्हा माथा पीटने लगा

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
Viral Video: विदाई के बाद दुल्हन रोने लगी। उसकी इच्छा था कि उसे कार में आगे की सीट पर बैठाया जाए।

सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजब-गजब है। यहां कब क्या सामने आ जाए कुछ पता नहीं चल पाता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता हैं कि हम चौंक जाते हैं तो कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल हो जाता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो दरअसल एक दुल्हन से जुड़ा है। जिसकी विदाई का समय है। विदाई के बाद दुल्हन हंसी-खुशी से कार में बैठी। इसके बाद फूट-फूट कर रोने लगी। फिर दूल्हे ने पूछा आखिर क्यों रो रही है। वजह जानकर दूल्हा कार में ही बैठे-बैठे अपना माथा पीटने लगा।

इस वीडियो को देखने पर ऐसा लग रहा है कि इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 5 लाख से ज्यादा लोग लिक कर चुके हैं। वहीं लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। इसके साथ ही कमेंट्स की बौछार भी हुई है।

दुल्हन को कार की आगे की सीट नहीं मिली तो रोने लगी


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर कार की ओर बढ़ने लगता है। दुल्हन भी हंसी-खुशी दुल्हे के साथ आ रही है। इसके बाद कार के पास पहुंचने के बाद दूल्हा आगे बढ़कर गेट खोलता है। दुल्हन को बैठने के लिए कहता है। इसके बाद दूल्हा खुद अगली सीट पर बैठ जाता है। अचानक कार में बैठते ही दुल्हन फूट-फूटकर रोने लगती है। दूल्हे को कुछ समझ में ही नहीं आता कि आखिर क्या हो गया? वो पलटकर दुल्हन से पूछता है- क्या हुआ, रो क्यों रही हो? घरवालों की याद आ रही है? दुल्हन कहती है कि नहीं। फिर दूल्हा पूछता है कि कुछ दिन और रुकना है क्या?

दूल्हे के इस सवाल पर दुल्हन अपना घूंघट उठाकर जोर से कहती है- नहीं। फिर दूल्हा उतरकर उसके पास जाता है। तब दुल्हन उसे रोक देती है और रोते हुए कहती है कि मुझे कार में आगे बैठना है। दूल्हा माथा पीटने लगता है। इसके बाद जैसे ही वो कहता है- आ जाओ। दुल्हन के आंसू गायब हो जाते हैं। दुल्हन मुस्कुराते हुए गेट खोलकर आगे बैठ जाती है।

वीडियो देखकर कमेंट्स की बौछार

इस वीडियो को देखते ही सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार होने लगी। एक यूजर ने लिखा कि यही होता है, जब आप क्लास में पहली बेंच पर बैठने वालों से शादी करते हैं। एक महिला यूजर ने कहा कि दुल्हन को पहले ही बता देना चाहिए था कि उसे अगली सीट पर बैठना है। इसमें दूल्हे की कोई गलती नहीं है। वहीं एक अन्य महिला ने कहा कि ये तो फिर भी अच्छा है, मुझे लगा कि पानी पूरी न मांगने लगे।

Neeraj Chopra Marriage: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे, हिमानी संग लिए सात फेरे

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jan 20, 2025 12:14 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।