राजस्थान के सिरोही में जबरन धर्म परिवर्तन का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहित महिला के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला दर्ज करवाया है। लड़की के पिता ससुराल वालों के साथ पादरी पर भी कार्रवाई की मांग की है। ससुराल वालों पर ये भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन की बात ना मामने पर विवाहिता को अपने नवजात बच्चे से भी दूर कर दिया और सात दिन तक बांध कर प्रताड़नाएं दी।
