Get App

90 Hour Work Week: वर्क ऑवर्स पर नजर रखने से दूर जाने की जरूरत, यह एक पुराना और पिछड़ा मीट्रिक: राजीव बजाज

90 घंटे काम के मुद्दे पर राजीव बजाज ने कहा कि इसे कंपनियों की टॉप पोजिशंस से शुरू करें, और अगर ऐसा लगे कि यह प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट के रूप में काम करता है, तो इसे आगे लागू करें। अगर कर्मचारी के ऑफिस आने और वापस जाने में लगने वाले वक्त को शामिल कर लिया जाए, तो कर्मचारी पहले से ही आधा दिन काम कर रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 5:13 PM
90 Hour Work Week: वर्क ऑवर्स पर नजर रखने से दूर जाने की जरूरत, यह एक पुराना और पिछड़ा मीट्रिक: राजीव बजाज
राजीव बजाज ने कहा कि प्रोडक्टिविटी की बातें लीडरशिप लेवल पर होती हैं, लेकिन इंप्लीमेंटेशन जूनियर लेवल्स पर होता है।

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन के सप्ताह में 90 घंटे काम वाले बयान पर बहस ​छिड़ गई है। इस बहस में नए शामिल हुए शख्स बजाज ऑटो के राजीव बजाज (Rajiv Bajaj) हैं। बजाज का कहना है कि भारतीय उद्योग जगत को वर्क ऑवर्स या काम के घंटों का हिसाब रखने से दूर जाने की जरूरत है। उन्होंने इसे 'पुराना और पिछड़ा' मीट्रिक बताया। बजाज के मुताबिक, पर्याप्त काम करना मायने रखता है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि काम के घंटों की गुणवत्ता क्या है।

10 जनवरी को CNBC-TV18 के साथ बातचीत में, राजीव बजाज ने वर्क कल्चर पर अधिक सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया और कहा कि अगर कर्मचारी के ऑफिस आने और वापस जाने में लगने वाले वक्त को शामिल कर लिया जाए, तो कर्मचारी पहले से ही आधा दिन काम कर रहे हैं, जो कि एक अच्छा आंकड़ा है। बजाज ने कहा कि कितने घंटे काम से पहले, गुणात्मक पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है, न कि केवल एक डायमेंशन पर। राजीव बजाज ने एलएंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन की टिप्पणी का उल्लेख नहीं किया।

आखिर क्या बोले हैं L&T चेयरमैन

सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में एलएंडटी के चेयरमैन एस एन सुब्रमण्यन यह कहते हुए दिखे हैं कि कर्मचारियों को सप्ताह में 90 घंटे काम करना चाहिए और रविवार को भी काम करने से नहीं हिचकना चाहिए। वह कहते हैं, ‘‘आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं? पत्नियां अपने पतियों को कितनी देर तक निहार सकती हैं? छोड़िए, यह सब। दफ्तर आइए और काम कीजिए।’’ वीडियो में उन्होंने कर्मचारियों से घर पर कम और ऑफिस में अधिक समय बिताने को कहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें