उत्तर प्रदेश के हरदोई में ट्रेन के भीतर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। यानी जिसे रक्षक कहा जाता है। वहीं भक्षक बन जाए तो फिर क्या कहा जाए। कुछ ऐसे ही ट्रेन में एक पुलिस कर्मी बिना टिकट के सफर कर रहे थे। इसके बाद जब टीटीई ने टिकट मांगा तो पुलिस कर्मी का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। इसके बाद TTE और पुलिस कर्मी के बीच जमकर बहस हुई। अब इस बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा है। इस वीडियो में TTE ने पुलिसकर्मी को जमकर खरीखोटी सुनाई।
दरअस, ट्रेन हो या बस बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध होता है। लेकिन कुछ लोग हैं जो अपनी 'शक्तियों का गलत' इस्तेमाल करते हैं। राज्यरानी एक्सप्रेस में एक पुलिसकर्मी बिना टिकट के एसी कोच यात्रा करते हुए नजर आए। टीटीई ने कांस्टेबल से सीट खाली करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।
TTE ने पुलिसकर्मी को सुनाई खरीखोटी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 22454 राजरानी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में एक पुलिसकर्मी बिना टिकट के सफर कर रहे थे। जब टीटीई ने पुलिसकर्मी से टिकट मांगा तो उसने इनकार कर दिया। इसके टीटीई ने कहा कि बाकी लोग क्या मूर्ख है, जो उन्होंने टिकट बुक करा रखा है। हर जगह बस फ्री नजर आता है। इसी बीच ट्रेन में दूसरा टीटीई भी आता है और कहता है कि क्या तमाशा चल रहा है। खड़े हो जाइए और सीट खाली कीजिए। इसी बीच पहला टीटीई उसे रोक देता है। टीटीई ने कहा कि बिना टिकट वालों से ऐसे ही बात की जाती है। जबकि पुलिसकर्मी कहता है कि बात कैसे कर रहे हो... एक स्टेशन बाद ही उतरना है...। बाकी आप वीडियो में खुद देख लीजिए।
इस वीडियो को X हैंडल @gharkekalesh ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में दावा किया - टिकट कलेक्टर और पुलिसकर्मी के बीच क्लेश हो गया, क्योंकि पुलिस वाला बिना टिकट भारतीय रेल में सफर कर रहा था। इस वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने कमेंट्स करते हुए पुलिसकर्मी की आलोचना की है। एक शख्स ने लिखा - पुलिसवालों को लगता है कि वह हर जगह वीआईपी हैं! दूसरे ने लिखा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं।