Get App

Video: AC कोच में बैठा था पुलिसकर्मी, पहुंच गए दो TTE, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते, वीडियो वायरल

Viral Video: भारतीय रेलवे की ओर से देश भर में ट्रेनें चलाई जाती है। ट्रेन में बिना टिकट के सफर करने पर जुर्माना लगता है। वहीं जेल भी जाना पड़ सकता है। लेकिन पुलिस कर्मी इन सब चीजों से बेखौफ रहते हैं। ऐसे ही टिकट नहीं लेने पर एक पुलिस कर्मी और TTE की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2024 पर 2:42 PM
Video: AC कोच में बैठा था पुलिसकर्मी, पहुंच गए दो TTE, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते, वीडियो वायरल
Viral Video: TTE के बार बार कहने पर पुलिसकर्मी ने सीट नहीं खाली की।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में ट्रेन के भीतर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसके ऊपर सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। यानी जिसे रक्षक कहा जाता है। वहीं भक्षक बन जाए तो फिर क्या कहा जाए। कुछ ऐसे ही ट्रेन में एक पुलिस कर्मी बिना टिकट के सफर कर रहे थे। इसके बाद जब टीटीई ने टिकट मांगा तो पुलिस कर्मी का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया। इसके बाद TTE और पुलिस कर्मी के बीच जमकर बहस हुई। अब इस बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल रहा है। इस वीडियो में TTE ने पुलिसकर्मी को जमकर खरीखोटी सुनाई।

दरअस, ट्रेन हो या बस बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध होता है। लेकिन कुछ लोग हैं जो अपनी 'शक्तियों का गलत' इस्तेमाल करते हैं। राज्यरानी एक्सप्रेस में एक पुलिसकर्मी बिना टिकट के एसी कोच यात्रा करते हुए नजर आए। टीटीई ने कांस्टेबल से सीट खाली करने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।

TTE ने पुलिसकर्मी को सुनाई खरीखोटी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 22454 राजरानी एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में एक पुलिसकर्मी बिना टिकट के सफर कर रहे थे। जब टीटीई ने पुलिसकर्मी से टिकट मांगा तो उसने इनकार कर दिया। इसके टीटीई ने कहा कि बाकी लोग क्या मूर्ख है, जो उन्होंने टिकट बुक करा रखा है। हर जगह बस फ्री नजर आता है। इसी बीच ट्रेन में दूसरा टीटीई भी आता है और कहता है कि क्या तमाशा चल रहा है। खड़े हो जाइए और सीट खाली कीजिए। इसी बीच पहला टीटीई उसे रोक देता है। टीटीई ने कहा कि बिना टिकट वालों से ऐसे ही बात की जाती है। जबकि पुलिसकर्मी कहता है कि बात कैसे कर रहे हो... एक स्टेशन बाद ही उतरना है...। बाकी आप वीडियो में खुद देख लीजिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें