जब राकेश झुनझुनवाला ने कहा था, मौत, मौसम और बाजार की भविष्यवाणी करना नामुमकिन

देश के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला का लंबी बीमारी के बाद रविवार तड़के निधन हो गया है। उन्होंने एक बार कहा था कि मौसम और बाजार की तरह कोई भी मौत की भविष्यवाणी नहीं कर सकता है

अपडेटेड Aug 14, 2022 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
राकेश झुनझुनवाला ने 18 साल की उम्र में शेयर बाजार में कदम रखे थे।

दिग्‍गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। उन्‍हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उन्होंने कहा था कि स्टॉक मार्केट का कोई किंग नहीं होता है। शेयर मार्केट में पैसे लगाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उनकी एयरलाइन कंपनी ने 7 अगस्त से ऑपरेशन शुरू कर दिया। उनके पास आज हजारों करोड़ की संपत्ति है। मजेदार है कि इतनी दौलत वाले इंसान का सफर महज 5000 रुपये से शुरू हुआ था।

राकेश ने बाजार मौत के बारे में कही थी ये बातें

देश के जानमाने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि स्टॉक मार्केट का कोई किंग नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिसने भी स्टॉक मार्केट का किंग बनने की कोशिश की। उनका ठिकाना आर्थर रोड जेल बन गया। झुनझुनवाला ने आगे कहा था कि बाजर खुद ही राजा होता है। कोई भी इस बात की भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि मौसम, मौत, बाजार और किसी महिला का मिजाज अगले पल कौन सा करवट लेगा? बाजार स्त्री की तरह होता है। जो सदैव कमांडिंग mysterious (रहस्यमय) और वोलेटाइल रहती है। आप कभी भी किसी स्त्री पर अपना प्रभुत्व बना कर नहीं रख सकते हैं। इसी तरह बाजार में भी अपना प्रभुत्व नहीं बना कर नहीं रख सकते हैं। आज उनके ये बयान खुद-ब-खुद याद आ रहे हैं।

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला नहीं रहे, 62 साल की उम्र में हुआ निधन


5,000 रुपये से शुरू किया था सफर

पि‍छले महीने 5 जुलाई को राकेश झुनझुनवाला ने अपना जन्‍मद‍िन मनाया था। झुनझुनझुनवाला के बारे में कहा जाता था कि वो मिट्टी भी छू लें तो सोना बन जाती है। 36 साल पहले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) ने निवेश के सफर की शुरुआत की थी। सिर्फ 5,000 रुपये से। उनका जादुई हाथ जिस शेयर पर पड़ जाता था वो रातों रात बुलंदियों पर पहुंच जाता था। यही कारण है कि उनकी हर चाल पर निवेशकों की नजर रहती थी।

शेयरों को चुनने में उनकी पैनी नजर बेजोड़ थी। जब उन्‍होंने निवेश की शुरुआत की थी तभी से यह बात सच साबित होने लगी थी। इसी के चलते राकेश झुनझुनवाला भारत के वॉरेन बफे के नाम से मशहूर हो गए। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को शेयर बाजार (Stock Maket) में निवेश का 40 साल से ज्यादा का अनुभव था। निवेशक उनके टिप्स को फॉलो करते थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में ही शेयर बाजार में कदम रखा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।