दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का निधन हो गया है। वह 62 साल के थे। उन्हें भारत का वॉरेन बफेट भी कहा जाता था। उनके निधन की खबर से सब अचंभित हैं। उन्होंने कहा था कि स्टॉक मार्केट का कोई किंग नहीं होता है। शेयर मार्केट में पैसे लगाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उनकी एयरलाइन कंपनी ने 7 अगस्त से ऑपरेशन शुरू कर दिया। उनके पास आज हजारों करोड़ की संपत्ति है। मजेदार है कि इतनी दौलत वाले इंसान का सफर महज 5000 रुपये से शुरू हुआ था।
