Get App

Ram Mandir: राम भक्त शबनम! 1425 Km की अयोध्या यात्रा के लिए मुंबई से पैदल निकली मुस्लिम महिला

Ram Mandir: शबनम शेख (Shabnam Sheikh) की यात्रा को जो चीज़ अद्वितीय बनाती है, वो है उनके मुस्लिम होने के बावजूद भगवान राम के प्रति उनकी अटूट भक्ति। शबनम गर्व से कहती है कि राम की पूजा करने के लिए किसी को हिंदू होने की जरूरत नहीं है; एक अच्छा इंसान होना मायने रखता है। शबनम की इस तीर्थयात्रा में चुनौतयां भी कम नहीं हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2023 पर 1:56 PM
Ram Mandir: राम भक्त शबनम! 1425 Km की अयोध्या यात्रा के लिए मुंबई से पैदल निकली मुस्लिम महिला
Ram Mandir: शबनम अपने साथियों रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ पैदल ही 1,425 किलोमीटर की दूरी तय करने निकल पड़ी

Ram Mandir: राम मंदिर के उद्घाटन (Ram Mandir Inauguration) से पहले गंगा जमुनी तहजीब का ऐसा नायाब उदाहरण सामने आया है, जो रूढ़िवादिता को चुनौती देता है। मुंबई की एक युवा मुस्लिम महिला (Muslim Women) शबनम शेख (Shabnam Sheikh), मुंबई से अयोध्या (Ayodhya) तक की यात्रा पर निकली हैं। शबनम अपने साथियों रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ पैदल ही 1,425 किलोमीटर की दूरी तय करने निकल पड़ीं। शबनम की यात्रा को जो चीज़ अद्वितीय बनाती है, वो है उनके मुस्लिम होने के बावजूद भगवान राम के प्रति उनकी अटूट भक्ति।

शबनम गर्व से कहती है कि राम की पूजा करने के लिए किसी को हिंदू होने की जरूरत नहीं है; एक अच्छा इंसान होना मायने रखता है। फिलहाल शबनम रोजाना 25-30 किलोमीटर का सफर तय कर मध्य प्रदेश पहुंच चुकी थीं।

लंबी तीर्थयात्रा से होने वाली थकान के बावजूद, तीनों युवाओं का कहना है कि राम के प्रति उनकी भक्ति उन्हें प्रेरित करती है। ये तीनों पहले से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं और उनसे मिलने वाले कई लोग उनकी कहानी और तस्वीरें साझा करते हैं।

'राम की पूजा किसी विशेष धर्म तक ही सीमित नहीं'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें