Get App

Koffee With Karan में रणवीर-दीपिका ने रिलीज की वेडिंग वीडियो, इमोशनल जर्नी की दिखी एक झलक

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे हिट सेलेब कपल हैं। दोनों की केमिस्ट्री ऑन स्क्रिन और रियल लाइफ में काफी शानदार है। दोनों का तालमेल असल जिंदगी में बखूबी देखने को मिलता है। ऐसे में कॉफी विद करण के सीजन 8 में दोनों की वेडिंग वीडियो भी रिलीज की गई। फैंस के लिए ये सबसे स्पेशल मोमेंट है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2023 पर 11:33 AM
Koffee With Karan में रणवीर-दीपिका ने रिलीज की वेडिंग वीडियो, इमोशनल जर्नी की दिखी एक झलक
DeepVeer के वेडिंग वीडियो को The Wedding Filmers ने शूट किया है

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के लिए कॉफी विद करण के आठवें सीजन में वेडिंग वीडियो रिलीज किया। शादी के बाद पहली बार कपल करण जौहर के इस शो में एक साथ दिखाई दिया। करण को शो में दोनों ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया। DeepVeer ने अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ की सबसे कमाल की जर्नी शेयर की। जहां दीपिका ने बताया कि कैसे वो रणवीर सिंह के उस रूप की तरफ अट्रैक्ट हुईं जो काफी सेंसिटिव और इमोशनल है।

क्रेजी से रणवीर डीवा हैं दीपिका

रणवीर दीपिका के वेडिंग वीडियो में क्रेजी से रणवीर सिंह की क्रेजी भविष्यवाणी का पता चलता है। रणवीर सिंह ने काफी पहले ही ये कह दिया था कि वो एक दिन दीपिका पादुकोण से शादी करेंगे। रणवीर सिंह के पिता के मुताबिक ये सब भाग्य का खेल है। इस वीडियो को The Wedding Filmers ने शूट किया है। ये वही टीम है जिसने ये जवानी है दिवानी में भी कबीरा का वेडिंग सीक्वेंस शूट किया था।

दीपिका और रणवीर की वेडिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें