Get App

VIDEO: रतन टाटा को उनके डॉग Goa ने दी भावुक विदाई, निधन के बाद छोड़ दिया खाना-पीना!

Ratan Tata Death News: पद्म विभूषण से सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार (10 अक्टूबर) को मुंबई के वर्ली श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था

Akhileshअपडेटेड Oct 10, 2024 पर 8:35 PM
VIDEO: रतन टाटा को उनके डॉग Goa ने दी भावुक विदाई, निधन के बाद छोड़ दिया खाना-पीना!
Ratan Tata Death News: टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का बुधवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया

Ratan Tata Death News: प्रसिद्ध उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा के पालतू कुत्ते 'गोवा' ने भी गुरुवार (10 अक्टूबर) को अपने दिवंगत मालिक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 'गोवा' उन शोकाकुल लोगों में शामिल था, जिन्होंने गुरुवार को मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में दिग्गज उद्योगपति को अंतिम विदाई दी। बता दें कि रतन टाटा को कुत्तों से बहुत लगाव था। अभी GOA उनके साथ रहता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (9 अक्टूबर) रात को रतन टाटा के देहांत के बाद से ही GOA ने कुछ भी खाया नहीं है। उसे रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए लाया गया तो वह ऐसे ही चुपचाप उद्योगपति के शव के पास बैठा रहा।

टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार को अंतिम दर्शन के दौरान जब किसी ने गोवा (Ratan Tata Pet Dog) को हटाना चाहा तो वह वहां से हटने को राजी नहीं था। गोवा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रतन टाटा के प्रति उस बेजुबान के प्यार को समझा जा सकता है।

पूरा घटनाक्रम मुंबई का है जब टाटा का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। बता दें कि टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। कहा जाता है कि एक बार रतन टाटा जब गोवा गए थे, तो उस समय यह कुत्ता उनके पीछे आ गया था। तब वह उसको अपने साथ ले कर मुंबई आ गए और इस डॉग का नाम गोवा रख दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें