सोशल मीडिया पर रतन टाटा (Ratan Tata) के एक वीडियो की खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में टाटा समूह के मानद चेयरमैन (Chairman Emeritus) ने बताया है कि किस काम को करने से उन्हें सबसे ज्यादा आनंद मिलता है। टाटा संस (Tata Sons) के पूर्व चेयरमैन उद्योग जगत की ऐसी हस्ती हैं, जिनकी बातों को लोग बहुत ध्यान से सुनते हैं। इसकी वजह यह है कि उनकी बातें बहुत प्रेरक होती हैं। यह व्यक्ति को जिंदगी में हार नहीं मानने और हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।
