RBI Annual Report: RBI जहां नकली नोटों और करप्शन पर लगान कसने के लिए हमेशा तैयार है वहीं कुछ गुट चूना लगाने के लिए 500 रुपए के नकली नोटों का साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं। बैंकिंग सिस्टम में लगातार 500 रुपए के नकली नोटों की तादाद बढ़ती जा रही है। 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में 500 रुपए के नकली नोटों की संख्या 14.6 फीसदी बढ़कर 91,110 हो गई है। वहीं इसके उलट 2000 के नकली नोटों की संख्या में गिरावट देखने को मिली। 2022-23 में 2000 के नकली नोट 28 फीसदी गिरकर 9,806 रुपए ही रह गए हैं। अगर नकली करंसी की बात करें तो वित्तीय वर्ष 2,30,971 से घटकर इनकी संख्या 2022-23 में 2,25,769 हो गई है।
