Get App

MP Road Accident: एमपी में भीषण सड़क हादसा! भिंड में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

MP Road Accident: भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) असित यादव ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे जवाहरपुरा गांव के पास हुई। घटना के वक्त कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया

Akhileshअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 10:37 AM
MP Road Accident: एमपी में भीषण सड़क हादसा! भिंड में ट्रक ने वैन को मारी टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
MP Road Accident: डंपर ट्रक ने बाइक एवं मैक्स पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ

Bhind Road Accident Today: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार (18 फरवरी) सुबह एक ट्रक के वैन को टक्कर मारने से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक हादसे में 20 लोग घायल हो गए। भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) असित यादव ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे जवाहरपुरा गांव के पास हुई। घटना के वक्त कुछ लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वाहन में कुछ लोग बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग सड़क पर खड़े थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने इन लोगों को और इनके वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया।

भिंड के जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि इस दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। ट्रक मोटरसाइकिल से टक्कर से बचने के क्रम में वैन से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घायलों में से 12 को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का भिंड जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुस्साए स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि SP और उप मंडलीय मजिस्ट्रेट (SDM) घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वे आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

पंजाब में 4 यात्रियों की मौत की आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें