Get App

रोहिंग्या शरणार्थियों के पास होगा रहने का ठिकाना, 250 फ्लैट में किए जाएंगे शिफ्ट, सरकार जरूरी सुविधाओं के साथ सुरक्षा भी देगी

दिल्ली में रह रहे करीब 1100 रोहिंग्याओं को टेंट से निकालकर पक्की छत देने के प्रयास तेज हो गए हैं। जल्द ही उन्हें सभी मूलभूत सेवाए मुहैया कराते हुए EWS फ्लैट मिलेंगे और साथ में दिल्ली पुलिस 24 घंटे सुरक्षा भी देगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 1:43 PM
रोहिंग्या शरणार्थियों के पास होगा रहने का ठिकाना, 250 फ्लैट में किए जाएंगे शिफ्ट, सरकार जरूरी सुविधाओं के साथ सुरक्षा भी देगी
रोहिंग्याओं के लिए खाने-पीने से लेकर सारे इंतजाम करेगी सरकार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Rohingya refugees in Delhi) में म्यांमार के रोहिंग्या शरणार्थियों को अपार्टमेंट आवंटित किए जाएंगे और उन्हें 24 घंटे पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी। आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, टेंटों में रहने वाले लगभग 1,100 रोहिंग्याओं को जल्द ही बुनियादी सुविधाओं और 24 घंटे सुरक्षा से लैस फ्लैटों में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

दिल्ली में बने ये फ्लैट EWS (Economic Weaker Section) वर्ग के हैं। पुरी ने ट्विटर पर नई दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए नई व्यवस्था के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने हमेशा शरण मांगने वालों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सभी रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए एक अहम फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें- 'अपने बल से बुलंद बना', Amul ने बिग बुल राकेश झुनझुनवाला को यूं दी श्रद्धांजलि, देखिए दिल छू जाने वाला डूडल

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला (Bakkarwala) इलाके में बने EWS फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा। वहां इन्हें आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा इन्हें UNHCR IDs और 24 घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें