Get App

Russia-Ukraine Crisis: ब्रिटेन के मंत्री का दावा- यूक्रेन पर रूस का शुरू हो चुका है हमला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य के क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और मॉस्को के यूक्रेन पर आक्रमण करने की आशंका बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 22, 2022 पर 2:43 PM
Russia-Ukraine Crisis: ब्रिटेन के मंत्री का दावा- यूक्रेन पर रूस का शुरू हो चुका है हमला
अमेरिका ने कहा है कि वह मंगलवार को रूस के खिलाफ और सख्त प्रतिबंधों का ऐलान करेगा

Russia Ukraine Crisis: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने दावा किया है कि यूक्रेन पर रूस का हमला शुरू हो चुका है और इसे ध्यान में रखते हुए अब ब्रिटेन रूस पर प्रतिबंध लगाएगा। स्काई न्यूज़ से बातचीत में जावेद ने कहा कि आप यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर दिया है।

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दोनेत्स्क और लुहांस्क गणराज्य के क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने के आदेश पर सोमवार को हस्ताक्षर कर दिए जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और मॉस्को के यूक्रेन पर आक्रमण करने की आशंका बढ़ गई है।

पुतिन ने जिस शासनादेश पर हस्ताक्षर किए हैं उसके मुताबिक़ रूसी सेनाएं दोनेत्स्क और लुहांस्क में शांति कायम करने का काम करेंगी। उन्होंने सोमवार को पूर्वी यूक्रेन के इन क्षेत्रों में सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया। हालांकि, आशंका है कि रूसी सेनाएं जल्द ही सीमा पार कर लेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें