Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की घोषणा के बाद रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए संघर्ष ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। युद्ध के पहले दिन ही यूक्रेन में जबरदस्त तबाही देखने को मिली है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह भी किया है कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।
