Russia-Ukraine Crisis: ...जब यूक्रेन में लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के ठीक ऊपर से गुजरा रूसी मिसाइल, देखें वीडियो

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं और 300 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
रिपोर्टर के ऊपर से एक तेज गति से रूसी मिसाइल जाते हुए देखा जा रहा है

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में एक पत्रकार ने गुरुवार को रूसी हमले के बाद लाइव रिपोर्टिंग के दौरान अपने सिर के ठीक ऊपर से उड़ती हुई एक मिसाइल को अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो दुनियाभर में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं।

यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ब्राइस विल्सन (Bryce Wilson) के साथ हुआ जो एक सुरक्षात्मक गियर पहने और संकट के बारे में बात करते हुए क्रामाटोर्स्क शहर की सड़कों पर लाइव रिपोर्टिंग कर रहे थे। रिपोर्टिंग के दौरान वह कह रहे हैं कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है।

वह आगे जैसे ही घोषणा... कहते हैं उनके ऊपर से एक तेज गति से रूसी मिसाइल जाते हुए देखा जा रहा है। मिसलाइ आते ही विल्सन अपनी रिपोर्टिंग बीच में रोक कर देते हैं और चिल्लाते हैं, "यह एक मिसाइल है, यह एक मिसाइल है।" एक फ्रीलांस फोटो जर्नलिस्ट और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता विल्सन ने 2015 से यूक्रेन को कवर कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस के हमले में पहले दिन यूक्रेन के 137 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- 'लड़ाई में हमें अकेला छोड़ दिया गया है'

बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी है। रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy) ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। जबकि 300 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश में इन लोगों को योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है लेकिन आवासीय क्षेत्रों पर भी हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों को मार रहे हैं और शहरी इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। यह गलत है और इसकी माफी कभी नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन को रूस से युद्ध के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने कहा कि मैंने 27 यूरोपीय नेताओं से पूछा है कि क्या यूक्रेन नाटो में होगा? मैंने साफ शब्दों में पूछा है- सब डरते हैं, कोई जवाब नहीं दे रहा..अब तक लड़ाई में 137 यूक्रेनियन मारे गए और 300 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।