Russia-Ukraine War: रूस के हमले में पहले दिन यूक्रेन के 137 लोगों की मौत, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- 'लड़ाई में हमें अकेला छोड़ दिया गया है'

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की

अपडेटेड Feb 25, 2022 पर 10:32 AM
Story continues below Advertisement
रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और करीब 300 अन्य घायल हुए हैं, पहले दिन की लड़ाई के बाद मरने वालों की संख्या 137 हो चुकी है

Russia-Ukraine War: रूस ने पहले दिन की लड़ाई में यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelenskiy) ने बताया कि रूस के हमले में अभी तक 137 नागरिक और सैन्य कर्मी मारे गए हैं। जबकि 300 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने शुक्रवार सुबह एक वीडियो संदेश में इन लोगों को योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि हमले में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है लेकिन आवासीय क्षेत्रों पर भी हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों को मार रहे हैं और शहरी इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। यह गलत है और इसकी माफी कभी नहीं मिलेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि ओडेसा क्षेत्र के जमीनयी द्वीप के सभी सीमा रक्षक बृहस्पतिवार को मारे गए। यूक्रेन की सीमा सुरक्षा सेवा ने तड़के बताया कि रूस ने द्वीप को अपने कब्जे में ले लिया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा हमें जंग में सबने अकेला छोड़ दिया है।


यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी हमले में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, वे किसी हीरो से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हमले में यूक्रेन के सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। रूस की ये हरकत गलत है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को रूस से युद्ध के लिए अकेला छोड़ दिया गया है।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर ने कहा कि मैंने 27 यूरोपीय नेताओं से पूछा है कि क्या यूक्रेन नाटो में होगा? मैंने साफ शब्दों में पूछा है- सब डरते हैं, कोई जवाब नहीं दे रहा..अब तक लड़ाई में 137 यूक्रेनियन मारे गए और 300 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War : यूक्रेन ने पोस्ट किया हिटलर-पुतिन का कार्टून, कहा-‘यह मीम नहीं, बल्कि हकीकत है’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की तथा सभी पक्षों से कूटनीतिक बातचीत और संवाद की राह पर लौटने के ठोस प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से संबंधित हालिया घटनाक्रम से अवगत कराया।

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) देशों में घुसे, तो अमेरिका हस्तक्षेप करेगा। बाइडेन ने जोर देकर कहा कि अगर उनके रूसी समकक्ष को अभी नहीं रोका गया, तो उनका हौसला बढ़ेगा।

बाइडेन ने कहा कि पुतिन से बात करने की उनकी कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि अमेरिका, यूक्रेन के लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए मानवीय राहत प्रदान करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि यूक्रेन पर हमले के मामले में भारत के रुख को लेकर उससे बातचीत चल रही है लेकिन अभी कोई समाधान नहीं निकला है। बता दें कि गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी पीएम मोदी से बात की थी.रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जो शुक्रवार को भी जारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।