Get App

Russia Ukraine War: बातचीत के लिए बेलारूस में इंतजार कर रहा रूस, लेकिन यूक्रेन ने किया इनकार, अब कहां फंसा है पेंच?

Russia Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि बातचीत के लिए रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंच चुका है और हम यूक्रेनी पक्ष का इंतजार कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2022 पर 3:50 PM
Russia Ukraine War: बातचीत के लिए बेलारूस में इंतजार कर रहा रूस, लेकिन यूक्रेन ने किया इनकार, अब कहां फंसा है पेंच?
बातचीत के लिए बेलारूस में इंतजार कर रहा रूस, लेकिन यूक्रेन ने किया इनकार

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज तीसरा दिन है और लगातार हालात गंभीर होते जा रहे है। आज रूसी सेना यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव में भी घुस आई है। इस बीच दोनों पक्षों की तरफ से यह तो साफ हो गया है कि वे बातचीत करना चाहता हैं, लेकिन इसका कोई नतीजा अब तक सामने नहीं आ पाया है। अब सवाल यह उठता है कि जब संघर्ष वाले दोनों ही देश आपसी बातचीत के लिए सहमत हैं, तो फिर पेंच आखिर कहां फंसा है?

आसान भाषा में समझें, तो असल में बातचीत कहां हो, इसको लेकर ही सारा पेंच फंसा है। रूसी आक्रमण के दूसरे दिन शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोमिडोर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बातचीत का न्योता भेजा था। रूस की तरफ से भी जवाब हां, में आया और उसने कहा कि वो अपना एक प्रतिनिधिंडल बेलारुस की राजधानी मिंस्क में बातचीत के लिए भेजने को तैयार है। हालांकि, रूस ने यूक्रेन के सामने सशर्त बातचीत की प्रस्ताव भी रखा था।

दोनों तरफ से आई इन खबरों से यह उम्मीद हो गई थी कि अब ये जंग शायद जल्द ही खत्म हो जाएगी, लेकिन यूक्रेन ने इस पर सवाल उठा दिया और यूक्रेन की वो असहमति रूस की तरफ से रखी गईं, शर्तों को लेकर नहीं, बल्कि बेलारुस में बैठक करने को थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शर्त रखी कि वे बातचीच बेलारूस की राजधानी में नहीं, बल्कि पोलैंड की राजधानी वारसा में करना चाहते हैं, जिसे रूस ने ठुकरा दिया और यूक्रने ने फिर बातचीत इनकार कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें