रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज (बुधवार) 14वां दिन है। रूस ने बुधवार के लिए यूक्रेन में सीजफायर का निर्देश दिया है। यह मॉस्को के समयानुसार बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच, दुनिया के कई देश यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की मदद करने में असमर्थता व्यक्त कर दी है। हालांकि, युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' के लिए भारत की जमकर प्रशंसा की जा रही है।
