Russia-Ukraine War: McDonald's, Starbucks, Coke, Pepsi ने रूस में ठप किया कारोबार, जंग के बीच रूस को लगा बड़ा झटका

Russia-Ukraine War: मैकडॉनल्ड्स ने भी रूस में अपने सभी 850 रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करने को फैसला लिया है और अपने सभी 62,000 कर्मचारियों को पेमेंट जारी रखेगा

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
कई दिग्गज कंपनियों ने रूस में कारोबार किया बंद

Russia-Ukraine War: मैकडॉनल्ड्स (McDonald’s), स्टारबक्स (Starbucks), कोका-कोला (Coca-Cola), पेप्सिको (PepsiCo) और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे कई ग्लोबल ब्रांड्स ने रूस में अस्थाई तौर पर अपना बिजनेस बंद करने का ऐलान किया है। मैकडॉनल्ड्स के CEO क्रिस केम्पचिंस्की (Chris Kempczinski) ने कर्मचारियों को लिखे गए एक पत्र में कहा है कि हमारे सिद्धांतों के मुताबिक, हम यूक्रेन में लोगों को हो रही अनावश्यक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

शिकागो की बर्गर (burger) की दिग्गज कम्पनी ने कहा कि वह अस्थायी तौर पर अपने सभी 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को पेमेंट जारी रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों ने हमारे मैकडॉनल्ड्स ब्रांड के लिए अपना खून-पसीना लगाया है।

केम्पचिंस्की ने कहा है कि अभी यह बता पाना मुश्किल है कि कंपनी अपने स्टोर फिर से कब खोल पाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे जैसे ग्लोबल ब्रांड के लिए हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं। McDonald's लाखों ग्राहकों को रूस में सेवा मुहैया कराता है।


कोका कोला ने रूस में कारोबार किया बंद

यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई को लेकर प्रतिबंध और कई कंपनियों की ओर से बाजार समेटने का काम जारी है। अब कोका कोला ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है। रूसी बाजार से हटने के अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद कंपनी ने घोषणा की कि वह देश में अपने कारोबार को अस्थायी रूप से निलंबित कर देगी।

स्टारबक्स ने भी बंद करने का किया ऐलान

स्टारबक्स (Starbucks) ने भी कहा था कि वह रूस में 130 स्टोर से होने वाली कमाई को यूक्रेन में मानवीय राहत के तौर पर दान कर रहा है। अपने 130 रूसी स्टोर से होने वाले लाभ को यूक्रेन में मानवीय राहत प्रयासों के लिए दान कर रहा है। लेकिन बाद में कंपनी ने अपने रूख में बदलाव किया और कहा कि रूस में अस्थाई तौर पर अपने स्टोर बंद कर देगी। स्टारबक्स ने भी कहा है कि वो अपने कर्मचारियों का पेमेंट जारी रखेगी।

Russia-Ukraine War: शेख हसीना ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से 9 बांग्लादेशियों को बचाने के लिए PM मोदी को दिया धन्यवाद

पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक ने भी रूस में अपना कारोबार आंशिक रूप से बंद करने की घोषणा की है। पेप्सिको ने कहा कि वह रूस में अपने पेय पदार्थ की बिक्री बंद करेगा। वह, वहां हर प्रकार केक पूंजी निवेश और प्रचार गतिविधियों को भी बंद कर देगा। हालांकि, कम्पनी ने कहा कि वह अपने 20,000 रूसी कर्मचारियों और 40,000 रूसी कृषि श्रमिकों को सपोर्ट करने के लिए दूध, बेबी फॉर्मूला और बेबी फूड का उत्पादन जारी रखेगी।

कई कंपनियों ने बिजनेस किया ठप

इससे पहले, KFC और पिज्जा हट (Pizza Hut) ने भी रूस से अपना कारोबार समेटने का ऐलान कर दिया था। पैरेंट कंपनी यम ब्रांड्स ने कहा था कि उसने रूस में कम्पनी के मालिका हक वाले 70 KFC रेस्टोरेंट को अस्थायी तौर पर बंद करने की तैयारी कर ली है। साथ ही, वह रूस में सभी 50 ‘पिज्जा हट’ रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए एक फ्रेंचाइजी के साथ बातचीत कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।