Russia-Ukraine War: शेख हसीना ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से 9 बांग्लादेशियों को बचाने के लिए PM मोदी को दिया धन्यवाद

रूस द्वारा हमला करने के बाद 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन के तमाम शहरों में फंसे नेपाल, ट्यूनीशिया और पाकिस्तान के छात्रों को भी बचाया गया है

अपडेटेड Mar 09, 2022 पर 11:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से बांग्लादेश के 9 नागरिकों को बचाने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने बुधवार को अपने देश के नौ नागरिकों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकालने के लिए अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को धन्यवाद दिया। सरकारी सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन से बांग्लादेश के 9 नागरिकों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया है।

बता दें कि रूस द्वारा हमला करने के बाद 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन के तमाम शहरों में फंसे नेपाल, ट्यूनीशिया और पाकिस्तान के छात्रों को भी बचाया गया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज (बुधवार) 14वां दिन है। रूस ने बुधवार के लिए यूक्रेन में सीजफायर का निर्देश दिया है। यह मॉस्को के समयानुसार बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा।


'ऑपरेशन गंगा' के लिए भारत की हो रही प्रशंसा

दुनिया के कई देश यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की मदद करने में असमर्थता व्यक्त कर दी है। हालांकि, युद्धग्रस्त यूक्रेन में भारतीय छात्रों को निकालने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' के लिए भारत की जमकर प्रशंसा की जा रही है।

दरअसल, भारत ने न केवल अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की है बल्कि अपने पड़ोसियों की भी मदद कर रहा है। एक नए वीडियो में पाकिस्तान की एक छात्रा कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करती हुई दिख रही है।

पाकिस्तानी लड़की ने भी भारत को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान की अस्मा शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी को उन्हें निकालने के लिए धन्यवाद दिया है। अस्मा शफीक को भारतीय अधिकारियों द्वारा बचाया गया, जो अभी यूक्रेन से बाहर निकालने के लिए पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है।

नई एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार से मिल जाएंगी। पाकिस्तानी लड़की ने बताया कि उसे यूक्रेन से सुरक्षित निकालने में भारतीय दूतावास ने मदद की। इस पाकिस्तानी लड़की ने खुद एक वीडियो शेयर करके इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन में निकासी अभियान की हो रही प्रशंसा के बीच पाकिस्तानी लड़की ने भारत और PM मोदी को दिया धन्यवाद

एएनआई के मुताबिक, भारतीय अधिकारियों ने अस्मा को युद्धग्रस्त इलाके से सुरक्षित बाहर निकालकर उसे पश्चिमी यूक्रेन भेजने की व्यवस्था की है, ताकि वहां से वो अपने देश पाकिस्तान लौट सके। सूत्रों ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत अपने नागरिकों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहा है।

चीन ने स्थगित की अपनी निकासी योजना

चीन ने अपनी निकासी योजनाओं को स्थगित कर दिया है, जबकि भारत का 'ऑपरेशन गंगा' लगातार जारी है। भारत की उड़ानें यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लगातार वापस ला रही है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि अमेरिका ने भी कहा है कि वह अपने नागरिकों को निकालने में सक्षम नहीं है, जो अन्य पड़ोसी देशों के माध्यम से निकासी के लिए यूक्रेनी सीमा पर लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

17,100 से अधिक नागरिकों को वापस लाने में कामयाब रहा भारत

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से भारतीय छात्रों को निकालना शुरू कर दिया गया है और छात्र बसों में सवार हो कर पोलतावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं। पुरी ने पत्रकारों से कहा कि मैंने नियंत्रण कक्ष में बात की है, बीती रात तक सूमी में 694 भारतीय छात्र थे। वे सभी आज बसों से पोलतावा के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी और सूमी से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के तरीकों पर चर्चा की थी, जो पूर्वी यूरोपीय देश पर रूस के हमले के बाद वहां फंस गए हैं। भारत, अब तक युद्धग्रस्त यूक्रेन से अपने 17,100 से अधिक नागरिकों को वापस स्वेदश लाने में कामयाब रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।