Russia-Ukraine War News: यूक्रेन पर आक्रमण के बाद Apple ने रूस में रोकी सभी प्रोडक्ट की सेल, App Store से हटाए RT और Sputnik के ऐप्स

Apple ने रूसी न्यूज ऐप्स RT और Sputnik को App Store से हटा दिया है, इससे पहले कंपनी ने रूस में Apple Pay की सर्विस पर रोक लगाई थी

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 11:10 AM
Apple Inc. ने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस में iPhone और उसके अन्य अत्यधिक बेशकीमती टेक्नोलॉजी उत्पादों की बिक्री को रोक दिया है

Russia-Ukraine War News: अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी एप्पल (Apple) ने रूस में सभी उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दिया है। इसके साथ ही एप्पल और अन्य सेवाओं को भी सीमित कर दिया है। एक बयान में कहा गया है कि Apple Inc. ने यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस में iPhone और उसके अन्य अत्यधिक बेशकीमती टेक्नोलॉजी उत्पादों की बिक्री को रोक दिया है। एप्पल ने कहा कि कंपनी उन सभी लोगों के साथ खड़ी है जो हिंसा के परिणामस्वरूप पीड़ित हैं।

टेक दिग्गज ने मंगलवार को कहा कि उसने बिक्री को रोकने से पहले पिछले हफ्ते देश के सेल चैनल में उत्पादों का निर्यात बंद कर दिया। इसके साथ ही यह रूस के बाहर ऐप स्टोर से RT न्यूज़ और Sputnik न्यूज़ एप्लिकेशन को भी हटा रहा है।

Apple ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने रूस में अपने सेल चैनल में सभी निर्यात बंद कर दिए है। साथ ही एप्पल पे (Apple Pay) और अन्य सर्विस को भी सीमित कर दिया गया है। रूस में एप्पल ऐप स्टोर से अब कुछ भी डाउनलोड नहीं हो पाएगा।


एप्पल ने एक बयान में कहा कि हम यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बारे में गहराई से चिंतित हैं। हम मानवीय प्रयासों का समर्थन कर रहे हैं। कंपनी ने कहा कि हम शरणार्थी संकट के लिए सहायता प्रदान कर रहे हैं और इस क्षेत्र में अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए हम सब कुछ कर रहे हैं।

कार्रवाई के बाद एप्पल ने रूस में उत्पादों की बिक्री बंद करने की अपील की। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने कहा कि यह कदम रूसी युवाओं को आक्रमण के खिलाफ मोड़ने में मदद कर सकता है।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine war: YouTube पूरे यूरोप में रूसी चैनलों RT और Sputnik को किया ब्लॉक, Meta ने भी बड़ी कार्रवाई

उन्होंने कंपनी से अपने स्थानीय ऐप स्टोर को बंद करने का भी आह्वान किया, जो उसने अभी तक नहीं किया है। यह पहली बार नहीं है जब Apple ने ऐसी कार्रवाई की है। आर्थिक उथल-पुथल और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण Apple ने पिछले साल तुर्की में बिक्री को कुछ समय के लिए रोक दिया था।

यह दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी द्वारा एक दुर्लभ कदम है, जो लगभग 145 मिलियन लोगों वाले देश को दुनिया से और अलग कर देगा। इस खबर के बाद Apple के शेयर सत्र के निचले स्तर पर आ गए। कंपनी के स्टॉक 1.2% गिरकर 163.20 डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पहले वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ने मंगलवार को कहा कि उसने यूक्रेन में चल रहे युद्ध को ध्यान में रखते हुए पूरे यूरोप में रूसी चैनलों आरटी (RT) और स्पुतनिक (Sputnik) को ब्लॉक कर दिया है।

रॉयटर्स के मुताबिक, रूस द्वारा यूक्रेन में किए गए हमले के कारण YouTube पूरे यूरोप में रूसी समर्थित मीडिया आउटलेट RT (जिसे पहले रूस टुडे कहा जाता था) और स्पुतनिक से जुड़े चैनलों को तुरंत प्रभावी रूप से ब्लॉक कर दिया है।

YouTube के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि हमारे सिस्टम को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। हमारी टीमें तेजी से कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे स्थिति की निगरानी कर रही हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।