Russian Man Dreaming Experiment: न्यूरोसाइंस समय के साथ काफी एडवांस हो गई है लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जो साइंस की समझ से परे हैं। सपनों की दुनिया वैसे भी काफी उलझी हुई है। ऐसे में सपनों को कंट्रोल करने के लिए साइंटिस्ट लगातार नई तकनीकों को विकसित करने में जुटे हुए हैं। जब कोई आदमी अपने सबकॉन्शियस माइंड के कंटेट और एक्शंस को कंट्रोल कर लेता है तो इसे ल्यूसिड ड्रीम्स कहते हैं। एक रूसी आदमी ने भी अपने ल्यूसिड ड्रीम्स के लिए दिमाग में चिप घुसाने की कोशिश की, नतीजा उसने अपने आप को बहुत बुरी तरह घायल कर दिया।
Mikhail Raduga ने अपने ही अपार्टमेंट में अपनी ब्रेन सर्जरी करने की कोशिश की और खुद को बहुत नुकसान पहुंचा दिया। रूस की एक सिटी Novosibirsk के रहने वाले मिखैल का प्लान जब फेल हुआ तो उन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा। इस सारे एक्सपेरिमेंट के चक्कर में उनका एक लीटर खून बह गया। डॉक्टर्स ने चार घंटों की सर्जरी के पर परफॉर्म की जिसके बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ।
खतरनाक एक्सपेरिमेंट के चक्कर में फंस गया
18 जुलाई को मिखैल ने एक ट्वीट के जरिए अपने इस खतरनाक एक्सपेरिमेंट की जानकारी दी थी। साथ ही इस घटना की कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की। मिखैल की चाहत थी कि वो ल्यूसिड ड्रीमिंग के समय अपने ब्रेन की स्टिमुलेशन को चेक कर सकें। अपने इस गोल को हासिल करने के लिए 40 साल के मिखैल ने अपने ब्रेन के मोटर कॉर्टेक्स में इलेक्ट्रोड इंप्लांटेशन और इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन परफॉर्म करने की कोशिश की।
प्रोफेशनल्स की नहीं ली मदद
लगभग एक साल से मिखैल अपने इस एक्सपेरिमेंट पर काम कर रहे थे। उन्हें लगा कि प्रोफेशनल्स को इसमें शामिल करने से ये और भी ज्यादा कॉम्प्लिकेटेड हो जाएगा इसलिए सोचा कि मैं खुद ही इस पर काम करूंगा। फिर क्या ड्रिलींग मशीन उठाई और अपने सिर की हड्डी में छेद कर दिया। उन्हें उम्मीद थी कि इसके रिजल्ट की मदद से वो भविष्य में ड्रीम कंट्रोल करने की तकनीक को विकसित कर पाएंगे।
लोगों को दिखाई सारी जर्नी
हॉस्पिटल से लौटकर मिखैल ने ल्यूसिड ड्रीमिंग पर किए गए ब्रेन इंप्लांट एक्सपेरिमेंट पर ट्वीट किया। इतिहास में पहली बार हमने REM स्लीप के दौरान ब्रेन के मोटर कॉर्टेक्स में डायरेक्ट इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन भेजे। साथ में मिखैल ने कुछ फोटोज अटैच की जिनमें वो बेड पर लेटे हुए दिखाई दिए और उनका चेहरा और सिर पट्टियों से कवर हो रखा था। ब्रेन के एक एक्स रे में उनके सिर में इंसर्ट किया गया इलेक्ट्रोड भी दिखाई दे रहा था। हालांकि तस्वीरों से ही इस बात का अंदाजा लगया जा सकता है कि उन्होंने खुद को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा दिया था।