Get App

महिला साइकिलिस्ट ने कोच पर 'गलत आचरण' का लगाया आरोप, SAI ने पूरी भारतीय टीम को स्लोवेनिया से वापस बुलाया

SAI ने आरोप लगाने वाली साइक्लिस्ट को पहले ही वापस बुला लिया है और मामले की जांच के लिए जांच समिति गठित की है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने बताया कि साइ ने वर्तमान दौरे को बीच में ही समाप्त करने का फैसला किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 08, 2022 पर 5:17 PM
महिला साइकिलिस्ट ने कोच पर 'गलत आचरण' का लगाया आरोप, SAI ने पूरी भारतीय टीम को स्लोवेनिया से वापस बुलाया
स्लोवेनिया दौरे के दौरान 29 मई को कोच ने कथित तौर पर जबरन महिला साइक्लिस्ट के कमरे में घुसकर उनको परेशान किया

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने भारत की एक टॉप महिला साइक्लिस्ट द्वारा मुख्य कोच आर के शर्मा पर ‘अनुचित व्यवहार’ का आरोप लगाने के बाद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए स्लोवेनिया गई पूरी भारतीय टीम को वापस बुलाने का फैसला किया है। भारतीय टीम में पांच पुरुष और एक महिला साइकिल चालक शामिल हैं। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 14 जून को स्लोवेनिया से वापस लौटना था।

साई ने आरोप लगाने वाली साइक्लिस्ट को पहले ही वापस बुला लिया है और मामले की जांच के लिए जांच समिति गठित की है। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने पीटीआई को बताया कि साइ ने वर्तमान दौरे को बीच में ही समाप्त करने का फैसला किया है।

सिंह ने कहा कि साइ के अधिकारी ने आज सुबह सीएफआई को बताया कि कोच आरके शर्मा सहित पूरे दल को स्लोवेनिया से तुरंत वापस बुलाया जाएगा। यह भी पता चला है कि साइ ने कोच शर्मा को जल्द से जल्द वापस लौटने के लिए अलग से संदेश भी भेजा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें