Saif Ali Khan Attacked: आरोपी की पैरवी के लिए कोर्ट रूम में ही भिड़ गए दो वकील, जज को करना पड़ा बीच बचाव

Saif Ali Khan Attacked: मजिस्ट्रेट के सामने 30 साल के आरोपी को रिमांड कार्यवाही के लिए लाया गया था, लेकिन पेशी के दौरान ही दोनों वकील आपस में लड़ बैठे और मजबूरन जज को रेफरी की भूमिका निभानी पड़ी। काड़ी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार की सुबह मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे शहर से गिरफ्तार कर लिया

अपडेटेड Jan 20, 2025 पर 3:25 PM
Story continues below Advertisement
Saif Ali Khan Attacked: आरोपी की पैरवी के लिए कोर्ट रूम में ही भिड़ गए दो वकील, जज को करना पड़ा बीच बचाव

मुंबई के बांद्रा में एक लोकल कोर्ट के भीतर माहौल उस समय बिगड़ गया, जब दो वकील आपस में इसलिए भिड़ गए और धक्की-मुक्की करने लगे। दोनों वकील इस बात पर भिड़ गए कि एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की अदालत में पैरवी कौन करेगा। आरोपी बांग्लादेश नागरिक को रविवार को कोर्ट पेश किया गया था। मामला इतना बढ़ गया कि जज को बीचबचाव करना पड़ा और दोनों को समझाना पड़ा की वे एक टीम की तरह काम करें।

मजिस्ट्रेट के सामने 30 साल के आरोपी को रिमांड कार्यवाही के लिए लाया गया था, लेकिन पेशी के दौरान ही दोनों वकील आपस में लड़ बैठे और मजबूरन जज को रेफरी की भूमिका निभानी पड़ी।

काड़ी मशक्कत के बाद मुंबई पुलिस ने रविवार की सुबह मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे शहर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर आरोप है कि वह 16 जनवरी की सुबह बॉलीवुड स्टार के बांद्रा स्थित घर में चोरी के इरादे से घुसा था और उन पर कई बार चाकू से हमला किया था।


कैसे शुरू हुआ बवाल?

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शहजाद को दोपहर में बांद्रा स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

NDTV के मुताबिक, अदालत ने उससे पूछा कि क्या उसे पुलिस के खिलाफ कोई शिकायत है, जवाब में शहजाद कहा नहीं। फिर उसे कोर्ट रूम के पिछले हिस्से में आरोपी व्यक्तियों के लिए बने बॉक्स में ले जाया गया।

इसके बाद एक वकील आगे आया और उसने दावा किया कि वह आरोपी की ओर से पैरवी कर रहा है।

हालांकि, 'वकालतनामा' पर आरोपी के हस्ताक्षर लेने से ठीक पहले कोर्ट में ड्रामा शुरू हो गया। वकालतनामा एक कानूनी दस्तावेज होता है। यह वकील और उसके मुवक्किल के बीच हुए करार का लिखित प्रमाण होता है। वकालतनामा के जरिए, मुवक्किल अपने वकील को अदालत में अपने मामले की सुनवाई करने का अधिकार देता है।

आप दोनों पेश हो सकते हैं: जज

स्थिति को शांत करने के लिए मजिस्ट्रेट ने दोनों प्रतिस्पर्धी वकीलों को शहजाद की ओर से पैरवी करने का सुझाव दिया। मजिस्ट्रेट ने रिमांड कार्यवाही पर फोकस करते हुए कहा, "आप दोनों पेश हो सकते हैं।" इस पर दोनों सहमत हो गए। इसके बाद अदालत ने शहजाद को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने से पहले पुलिस ने अभिनेता की बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरे की फुटेज के आधार पर उससे मिलते-जुलते कई लोगों को हिरासत में लिया था।

बॉलीवुड के प्रमुख अभिनेताओं में से एक सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह बांद्रा स्थित 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर उनके अपार्टमेंट में एक घुसपैठिये ने चाकू से कई बार हमला किया था।

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हमले के बाद बहन सोहा अली खान ने तोड़ी चु्प्पी, भाई को लेकर कही ये बड़ी बात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।