Get App

'पुलिसवालों ने कर दी हत्या...', सलमान खान फायरिंग केस में आरोपी की मौत पर परिवार का सनसनीखेज आरोप

Salman Khan House Firing Case: अनुज थापन पर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी को अंजाम देने वाले दो हमलावरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। उसके भाई ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने हिरासत में उनकी हत्या कर दी

Akhileshअपडेटेड May 02, 2024 पर 12:21 PM
'पुलिसवालों ने कर दी हत्या...', सलमान खान फायरिंग केस में आरोपी की मौत पर परिवार का सनसनीखेज आरोप
Salman Khan Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को गोली चलाए जाने की घटना सामने आई थी

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक अनुज थापन ने बुधवार (1 मई) को जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि अनुज की जेल में कथित तौर पर हत्या की गई है। खुदकुशी से मौत के कुछ घंटों बाद उसके भाई ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने हिरासत में उनकी हत्या कर दी। वह आत्महत्या करने वाला शख्स नहीं था। उन्होंने आगे मांग की है कि उनका पोस्टमार्टम मुंबई के बाहर किया जाना चाहिए। मृतक आरोपी के भाई अभिषेक थापन ने कहा कि अनुज उस तरह का व्यक्ति नहीं था जो आत्महत्या करेगा।

अभिषेक ने मामले में न्याय की मांग की है। अभिषेक थापन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "अनुज मेरा भाई है। उसको मुंबई पुलिस 6-7 दिन पहले संगरूर से उठाकर ले गई थी। उन्होंने मुझे एक दिन बाद फोन कर बताया कि अनुज का सलमान खान के घर फायरिंग में हाथ है। फिर आज (1 मई) हमें फोन आया कि अनुज ने सुसाइड कर ली है। वह ऐसा नहीं था जो आत्महत्या कर सके। पुलिस ने उसकी हत्या कर दी। हमें न्याय चाहिए। अनुज ट्रक हेल्पर का काम करता था।"

कौन था अनुज?

अनुज थापन पर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी को अंजाम देने वाले दो हमलावरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था। उसे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित क्राइम ब्रांच की इमारत है जिसकी पहली मंजिल पर बने हवालात के शौचालय में थापन ने चादर का फंदा बना कर फांसी लगा ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें