OpenAI से बर्खास्तगी के बाद ठप पड़ गया था CEO सैम ऑल्टमैन का iPhone, क्यों हुआ था ऐसा

OpenAI के बोर्ड ने 17 नवंबर को को-फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन को अचानक से नौकरी से निकाल दिया था। लेकिन फिर बाद में अचानक से उनकी OpenAI में वापसी हो गई। इस वाकये के बीच में Microsoft ने एक नई एडवांस्ड AI रिसर्च टीम को लीड करने के लिए ऑल्टमैन को उनके 'साथियों के साथ' अपने यहां नौकरी भी दे डाली। हाल ही में Time मैगजीन ने सैम ऑल्टमैन को 'CEO ऑफ द ईयर' चुना है

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 9:19 AM
Microsoft 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ OpenAI में एक प्रमुख निवेशक है।

सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने खुलासा किया है कि OpenAI के CEO की पोजिशन से अचानक बर्खास्तगी, उनके लिए एक कनफ्यूजिंग और सब कुछ गड़बड़ा देने वाली खबर थी। इतना ही नहीं बर्खास्तगी की खबर फैलने के बाद उनके आईफोन ने भी काम करना बंद कर दिया था। कॉमेडियन-प्रोड्यूसर ट्रेवर नोआ के साथ एक पॉडकास्ट में ऑल्टमैन ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बर्खास्तगी वाली कॉल रिसीव की, उस वक्त वह होटल के कमरे में थे। उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं था कि क्या होने वाला है और बोर्ड ने उन्हें निकाल दिया।

उन्होंने आगे कहा, 'मेरा फोन बिल्कुल बेकार हो गया था क्योंकि उस पर लगातार नोटिफिकेशन आ रहे थे। मैसेज इस हद तक आने लगे कि iMessage ने कुछ समय के लिए काम करना बंद कर दिया। फिर मैसेज देर से डिलीवर हुए और उसके बाद इसने सारे मैसेज को 'रीड' मार्क कर दिया।'

एक सपने जैसा लगा यह झटका


ऑल्टमैन ने कहा कि वह कनफ्यूज थे। अचानक मिला शॉक, सब कुछ अस्त व्यस्त करके रख देने वाला था और बोर्ड के फैसले से वह परेशान थे। ऑल्टमैन के मुताबिक, 'यह एक सपने जैसा लगा। यह वास्तविक नहीं लगा।' ऑल्टमैन ने इस अनुभव की तुलना उस समय से की, जब उनके पिता की मृत्यु हुई थी। ऑल्टमैन ने नोआ को बताया, 'जीवन में बिल्कुल ऐसा ही अनुभव मुझे तब हुआ था, जब मेरे पिता की मृत्यु हुई थी। कनफ्यूजन और लॉस की भावना... यहां भी वैसा ही अनुभव हुआ। मैं अभी भी सदमे में हूं और टुकड़ों को समेटने की कोशिश कर रहा हूं।"

This week I'm joined by Open AI’s newest and most promising CEO, Sam Altman.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।