सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने खुलासा किया है कि OpenAI के CEO की पोजिशन से अचानक बर्खास्तगी, उनके लिए एक कनफ्यूजिंग और सब कुछ गड़बड़ा देने वाली खबर थी। इतना ही नहीं बर्खास्तगी की खबर फैलने के बाद उनके आईफोन ने भी काम करना बंद कर दिया था। कॉमेडियन-प्रोड्यूसर ट्रेवर नोआ के साथ एक पॉडकास्ट में ऑल्टमैन ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बर्खास्तगी वाली कॉल रिसीव की, उस वक्त वह होटल के कमरे में थे। उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं था कि क्या होने वाला है और बोर्ड ने उन्हें निकाल दिया।
