Ranveer Allahbadia Row: समय रैना ने अपने Youtube चैनल से डिलीट किए India's Got Latent के सभी वीडियो

India's Got Latent Row: बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर को शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी विवादित 'सेक्स विद पेरेंट्स' टिप्पणी के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। समय रैना की लीगल टीम ने मुंबई पुलिस को बताया था कि वह इस समय अमेरिके टूर पर हैं और 17 मार्च को मुंबई लौटने की उम्मीद है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:44 AM
Story continues below Advertisement
Ranveer Allahbadia Row: समय रैना ने अपने Youtube चैनल से डिलीट किए India's Got Latent के सभी वीडियो

Ranveer Allahbadia Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने Youtube चैनल से India's Got Latent शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। रैना इस वक्त जांच के दायरे में हैं। पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान को लेकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है और रैना और इलाहाबादिया से पूछताछ के लिए संपर्क भी किया था। बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर को शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी विवादित 'सेक्स विद पेरेंट्स' टिप्पणी के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

विवाद बढ़ने के बाद समय रैना बुधवार को X पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, “जो कुछ भी हो रहा है, उसे संभालना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैंने अपने चैनल से सभी इंडियाज गॉट लेटेंट वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और अच्छा समय बिताना था। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा कि उनकी जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो। धन्यवाद।"


समय रैना की लीगल टीम ने मुंबई पुलिस को बताया कि वह इस समय अमेरिका के टूर पर हैं और 17 मार्च को मुंबई लौटने की उम्मीद है।

हालांकि, पुलिस ने साफ कर दिया है कि जांच में इतनी देर नहीं की जा सकती। रैना को पूछताछ शुरू होने के 14 दिनों के भीतर अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच, खार पुलिस ने मामले से जुड़े छह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें शो के जज आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा के साथ-साथ स्टूडियो के मालिक बलराज घई, जहां शो फिल्माया गया था, के साथ-साथ तीन तकनीकी क्रू सदस्य भी शामिल हैं।

‘बीयर बाइसेप्स’ के नाम से फेमस रणवीर इलाहाबादिया 'सेक्स विद पेरेंट्स' टिप्पणी करने के बाद से विवादों में घिर गए है। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।

India's Got Latent Row: 'स्क्रिप्टेड नहीं है शो' अपूर्व मखीजा और आशीष चंचलानी ने मुंबई पुलिस को क्या कुछ बताया?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।