Ranveer Allahbadia Row: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने Youtube चैनल से India's Got Latent शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। रैना इस वक्त जांच के दायरे में हैं। पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान को लेकर मुंबई पुलिस जांच कर रही है और रैना और इलाहाबादिया से पूछताछ के लिए संपर्क भी किया था। बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर को शो के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी विवादित 'सेक्स विद पेरेंट्स' टिप्पणी के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
