Sambhal News: संभल में बुलडोजर का खौफ, मंदिर के पास मुस्लिम खुद तोड़ रहे हैं अपना घर

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल सदर के खग्गू सराय में प्राचीन मंदिर मिला है। प्रशान ने इस मंदिर को खुलवा दिया है और पूजा अर्चना शुरू हो गई है। इस बीच मंदिर से सटे घरों को मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। लोगों ने अपने अवैध मकानों की छज्जा, या जो कुछ भी हिस्सा अवैध है, उसे हटा रहे हैं

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Sambhal News: यूपी के संभल के दीपा सराय में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर में मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया।

उत्तर प्रदेश के संभल में पिछले हफ्ते कई इलाकों में प्राचीन मंदिरों के सबूत मिले थे। ये मंदिर कई सालों से बंद पड़े थे। अब वहां 46 साल बाद पूजा अर्चना शुरू हो गई है। ऐसे में मंदिर से सटे मकानों को लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। ये सभी घर मुस्लिम समाज के हैं। इन घरों को 'मंदिर की संपत्ति पर अतिक्रमण' करने के बाद बनाया गया था। जिला प्रशासन ने साइट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान (anti-encroachment drive) शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर अतिक्रमण के हिस्से से हम अपना घर गिरा देंगे, तो कम से कम हम अपनी संपत्ति बचा सकते हैं। अगर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाया जाएगा तो शायद हमारे पास कुछ भी न बचे। मंदिर से सटे एक मकान के छज्जे को मकान मालिक तोड़ रहे हैं। यह छज्जा मंदिर की तरफ निकला हुआ था।

प्रशासन ने किया अलर्ट


एक मीडिया रिपोर्ट में मकान मालिक ने कहा कि हम अपनी मर्जी से अतिक्रमण हटा रहे हैं। उन्होंने बिना किसी के दवाब में आकर अतिक्रमण हटाने की बात कही है। मकान मालिक ने कहा कि मंदिर की सेफ्टी को देखते हुए धीरे-धीरे मकान के छज्जे को तोड़ा जा रहा है। करीब 10 दिन में इसे पूरा कर लिया जाएगा। अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए करीब 10 मजदूर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मकान पर बड़े-बड़े त्रिपाल लगाई जा रहे हैं। मंदिर और कुएं को भी त्रिपाल से कर कवर किया गया है। ताकि मकान तोड़ते समय मलबा मंदिर या कुएं में न गिरे। मकान मालिक का कहना है कि अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इससे पहले प्रशासन ने कहा था कि मंदिर के पास जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है वह खुद से हटा लें वरना कार्रवाई की जाएगी।

46 साल बाद फिर खुला मंदिर

दरअसल, संभल जिले में 46 साल तक बंद रहने के बाद श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) को 13 दिसंबर को फिर से खोल दिया गया। यह 1978 से बंद था। संभल में जो शिव मंदिर मिला है, उसमें कई सारी मूर्तियां मिली हैं। मंदिर परिसर में बंद पड़े एक कुएं की खुदाई की गई। 20 फीट गहरी खुदाई के बाद वहां से कई सारी मूर्तियां निकली गईं। जिसके बाद सोमवार के दिन शिव मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जल अभिषेक और पूजा अर्चना किया। मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाया गया। सुबह 4 बजे मंदिर की साफ सफाई की गई। भगवान शिव और हनुमान जी का श्रृंगार कराया गया। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

जानें कुएं में क्या-क्या मिला

संभल में खुदाई के दौरान गणेश जी की मूर्ति, स्वास्तिक अंकित ईंटें, गौरी पार्वती जी की मूर्ति मिली है। जब मंदिर के पास स्थित पुराने कुएं की मजदूरों ने खुदाई की तो उन्हें तीन मूर्तियां मिली। गणेश-लक्ष्मी जी की एक मूर्ति के अलावा गौरी पार्वती जी की खंडित मूर्ति और स्वस्तिक के चिह्न वाली ईंट निकली है। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय से सटे खग्गू सराय में लगभग 46 साल से बंद पड़े एक पुराने शिव मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को खुलवाया था। प्रशासन की टीम इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई थी और इसी दौरान ये मंदिर मिला था।

Sambhal News: मस्जिद-मदरसा और घरों में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा, 3.45 करोड़ का जुर्माना, सपा सांसद के क्षेत्र में मचा हड़कंप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।