कैंसर के इन लक्षणों को ना करें अनदेखा, कम दिखाई देना या अचानक वजन घटना हो सकते हैं लक्षण

ऑन्कोलॉजिस्ट रश्मी दुग्गल ने ऐसे कुछ चीजें बताई हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। जानिए ऐसे कौन से लक्षण हैं जिनका ध्यान रखना जरूरी है

अपडेटेड Apr 16, 2024 पर 4:02 PM
Story continues below Advertisement
जानिए क्या-क्या हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

बदलते लाइफस्टाइल के कारण कैंसर का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। Nature Reviews Clinical Oncology की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के समय में 50 से कम उम्र वाले लोगों में कैंसर के मामले नजर आ रहे हैं। हाल ही में 42 साल की प्रिंसेस ऑफ वेल्स ने भी अपने इस सफर के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। ऑन्कोलॉजिस्ट रश्मी दुग्गल ने ऐसे कुछ चीजें बताई हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

कैंसर के हो सकते हैं ये लक्षण

अगर आप लगातार थकान महसूस कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए।

बिना किसी वजह अचानक वजन घटना या बढ़ना भी हो सकता है लक्षण।


खाना डाइजेस्ट करने या निगलने में दिक्कत होने के साथ पेट में दर्द या उल्टी भी एक तरह का संकेत हो सकता है।

अगर आपके शरीर में कहीं गांठ या सूजन है तो ये भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

ब्रेस्ट में किसी तरह की गांठ भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

बिना किसी वजह से अचानक पुरानी बीमारी का उभर आना या बढ़ जाना भी लक्षण हो सकता है।

त्वचा में अचानक गांठों से खून आना, नए मस्से आना या मस्सों का रंग बदलना। इसके साथ ही जॉन्डिस और ठीक ना होने वाले घाव भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

लगातार खांसी होना या आवाज बैठ जाना भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

बिना किसी वजह खून बहना भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण हैं।

आंत्र या मूत्राशय में अचानक कोई बदलाव भी लक्षण हो सकता है।

लगातार सिर दर्द होना, बार-बार बुखार आना, रात को पसीना आना या बिना वजह ठंड लगना भी कैंसर के संकेत हो सकते हैं।

अचानक कम सुनाई देना या दिखाई देना भी कभी कभी लक्षण होते हैं।

मुंह में अचानक घाव बन जाना या खून निकलना, सुन्न होना या दर्द भी कई बार कैंसर के लक्षण होते हैं।

 

अगर आप बहुत टाइट कोई कपड़ा पहनतें हैं तो भी आपको स्किन कैंसर होने का खतरा रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।