Get App

8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस में उठा सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का मुद्दा, कुमार मंगलम बिड़ला ने दिया वोडाफोन आइडिया के रिवाइवल का भरोसा

8वें मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कनेक्टिविटी के जरिए भारत दुनिया को सशक्त बनाने में जुटा हैं। जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने सरकार से डाटा सेंटर पॉलिसी में बदलाव की मांग की है। भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड देने वाली कंपनियों को भी टेलीकॉम कंपनियों की तरह स्पेक्ट्रम खरीदना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 5:36 PM
8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस में उठा सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का मुद्दा, कुमार मंगलम बिड़ला ने दिया वोडाफोन आइडिया के रिवाइवल का भरोसा
जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में जियोभारत फोन के दो नए मॉडल लॉन्च किए। इन दोनों मॉडल्स की कीमत 1099 रुपए रखी गई है

भारत में डिजिटल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मेला आठवां इंडियन मोबाइल कांग्रेस आज से शुरू हो गया है। दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IMC का उद्घाटन किया। इस बार इस इवेंट की थीम ‘The Future is Now’ है। PM मोदी ने भारत में पहली बार आयोजित होने वाले टेलीकॉम स्टैंडर्ड्स कॉन्फ्रेंस का भी उद्घाटन किया। इसका आयोजन संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस यूनियन (ITU) कर रहा है। इस समिट में 190 देशों के करीब 3 हजार इंडस्ट्री लीडर्स, पालिसी मेकर्स और टेक एक्सपर्ट्स शामिल हो रहे हैं। IMC में इस बार 120 देशों के 900 से ज्यादा स्टार्टअप्स भी हिस्सा ले रहे हैं।

इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी

8वें मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कनेक्टिविटी के जरिए भारत दुनिया को सशक्त बनाने में जुटा हैं। उन्होंने ये भी कहा कि दुनिया के लिए मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा है, लेकिन भारत में मोबाइल इक्विटी और अवसर का माध्यम है। भारत की मोबाइल यात्रा दुनिया के लिए स्टडी का विषय है। इससे गांव-शहर, अमीर-गरीब के बीच की दूरी कम हुई। डिजिटल इंडिया के मुहिम में भारत जुटा है। डिजिटल इंडिया के चार स्तंभों पर काम जारी है। डिवाइस की कीमत कम करने पर फोकस है। हम देश के कोने-कोने तक डिजिटिल कनेक्टिविटी पहुंचाने में जुटे हैं। देश में डेटा तक सबकी पहुंच बनाने पर काम किया गया है। डिजिटल फर्स्ट ही हमारा लक्ष्य है।

आकाश अंबानी ने सरकार से डाटा सेंटर पॉलिसी में बदलाव की मांग की

सब समाचार

+ और भी पढ़ें