विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs -MEA) ने हाल ही में ऐलान किया है कि तकनीकी रखरखाव की वजह से पासपोर्ट सेवा पोर्टल 5 दिन के लिए बंद रहेगी। 29 अगस्त से 5 दिनों के लिए यह सर्विस बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यूजर्स नई अपॉइंटमेंट बुक नहीं कर पाएंगे। पहले से ही बुक की गई अपॉइंटमेंट को फिर से शेड्यूल किया गया है। आमतौर पर विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है। हालांकि एक ऐसा दस्तावेज है, जो पासपोर्ट की तरह काम करता है। अगर यह डॉक्यूमेंट्स बनवा लिया तो पासपोर्ट और वीजा की भी जरूरत नहीं पडेगी। इस डॉक्यूमेंट्स को सीमैन बुक के नाम से जाना जाता है।
