Seema Haider: सचिन-सीमा हैदर के घर गूंजेगी किलकारी, प्रेगनेंसी किट दिखाकर कन्फर्म की गुड न्यूज

Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा हैदर प्रेगनेंसी टेस्ट किट दिखाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में सीमा सचिन मीणा के साथ दिख रही हैं

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 2:29 PM
Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है, दोनों ने एक वीडियो शेयर कर बताया कि सीमा प्रेग्नेंट है (Photo Credit: Social Media)

Seema Haider: प्‍यार की खातिर पाकिस्‍तान से भारत आई सीमा हैदर अक्सर चर्चाओं में बनी रहती है। इस बार सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सात महीने की गर्भवती बताई जा रही है। इस बात की जानकारी खुद सीमा और सचिन ने एक वीडियो बनाकर दी।

इस वीडियो में सीमा हैदर प्रेग्नेंसी किट दिखाते हुए नजर आ रही है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में सीमा बेबी बंप भी दिखाते हुए नजर आ रही है। बता दें सीमा हैदर के पहले से चार बच्चे है जिनको लेकर वह पाकिस्तान से भारत आई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो


सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी किट दिखाकर सचिन को खुशखबरी देती हैं। शुरुआत में सचिन को इस पर यकीन नहीं होता, लेकिन बाद में वह बेहद खुश हो जाते हैं और सीमा को गले लगा लेते हैं। दोनों का यह वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

दोनों की प्रेम कहानी

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी उस समय चर्चा में आई जब सीमा पाकिस्तान से भागकर नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत पहुंची। पबजी खेलते हुए दोनों की मुलाकात हुई, और सीमा ने सचिन के लिए अपना घर बेचकर भारत आने का फैसला किया। सीमा अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन के साथ रहने लगीं। मामले की जानकारी पुलिस को होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनकी यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया और खबरों में खूब सुर्खियां बटोरती रही है। सीमा अक्सर सोशल मीडिया पर सचिन के साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करती रहती हैं, और उनके वीडियो तेजी से वायरल होते रहते हैं।

National Farmers’ Day: हर साल 23 दिसंबर को क्यों मनाया जाता है 'राष्ट्रीय किसान दिवस?', जानें इतिहास और महत्व समेत सबकुछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।