भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत के सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं। मुंबई में अल्टामाउंट रोड को कई लक्जरी गगनचुंबी इमारतों के कारण भारत के अरबपतियों की कतार के रूप में भी जाना जाता है। हालांकि यह भारत की सबसे महंगी सड़क हो सकती है, जो देश के कुछ सबसे अमीर लोगों का घर है। हलांकि देश की कई सारी सड़कों के साथ ही अल्टामाउंट रोड अपनी सड़कों की स्थिति के मामले में देश के कई दूसरे इलाकों से अलग नहीं है। शादी.कॉम (Shaadi.com) के को-फाउंडर मनीष जैन ने शनिवार यानी 21 जुलाई के दिन अल्टामाउंट रोड पर शानदार मफतलाल हाउस के सामने सड़क की दयनीय स्थिति पर एक तस्वीर साझा की। जैन की तस्वीर में इमारत तक जाने वाले रास्ते पर पानी से भरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। ड्राइववे इसके पीछे की आलीशान इमारत के बिल्कुल पीछे है।
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है फोटो
शादी.कॉम (Shaadi.com) के को-फाउंडर मनीष जैन ने ट्विटर पर फोटो डालते हुए कैप्शन लिखा कि अल्टामाउंट रोड। मल्टी-मिलियन डॉलर के आवास और रु. 10 ड्राइववे। अब उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है। इस फोटो को सोशल मीडिया पर अभी तक 35,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके।
यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
अब उस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में मुंबई के सबसे पॉश इलाके में सड़क की बदहाल हालत पर कटाक्ष कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि क्या यह सड़क बदहाली की एक तस्वीर को बयां कर रही है। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि एक नेचुरल स्वीमिंग पूल। वहीं तीसरे ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि आधी मुंबई की सड़कें ऐसी ही हैं। साल 2008 में, अल्टामाउंट रोड को दुनिया की 10वीं सबसे अमीर सड़क का दर्जा दिया गया था। यह वह क्षेत्र है जहां दुनिया का सबसे महंगा आवास एंटीलिया स्थित है।