Get App

Shaadi.com पर महिला से 45 लाख रुपए लूटने की कोशिश, ठगने का बना रहा था प्लान

Shaadi.com Fraud: ऑनलाइन स्कैम्स दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही हैं ऐसे में लोगों के जागरुक होने की बेहद जरूरत है। फेमस मैट्रिमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर आए दिन लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए नए से नए प्लान ठगों द्वारा बनाए जा रहे हैं। ऐसे में एक महिला से कनाडा जाने के लिए 45 लाख रुपए मांगने का भी मामला सामने आया है। हालांकि महिला ने बड़ी चालाकी से खुद को इस फ्रॉड से बचाया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 7:06 PM
Shaadi.com पर महिला से 45 लाख रुपए लूटने की कोशिश, ठगने का बना रहा था प्लान
45 लाख! इतने में तो मैं कहीं भी प्लॉट ले सकती थी।

Shaadi.com Fraud: शादी डॉट कॉम पर एक आदमी महिला से 45 लाख रुपए लूटने का प्लान बना रहा था। Reddit पर जाकर अब महिला ने उस आदमी की पूरी की पूरी पोल खोलकर रख दी है। महिला ने बताया कि वो ऐप पर काफी समय से एक्टिव थी।अगर कोई मुझे व्हाट्स ऐप पर मैसेज करता तो मैं उसे बहुत ही शालीनता से रिप्लाई करती (क्योंकि प्रीमियम यूजर्स को आसानी से आपका नंबर दिख जाता है)। महिला ने बताया कि एक दिन अचानक एक आदमी का ऐसे ही मैसेज आ गया और वो दो दिनों तक बात करते रहे। एक दिन उसने ऐसे ही कह दिया कि वो भी कनाडा जाने का सोच रहा है। महिला ने अपनी प्रोफाइल में कनाडा का जिक्र किया हुआ था। इसके बाद आदमी ने कहा कि वो एक कंपनी में फ्रीलांस कर रहा है। ये कंपनी लोगों को बाहर के देशों में इमीग्रेट होने में मदद करती है।

कनाडा जाने के लिए मांगे रुपए

महिला ने लिखा कि बस मुझे वहीं से पता चल गया कि ये आदमी अपनी कंपनी के लिए बस कस्टमर्स खोज रहा है। मैं बस जानना चाहती थी कि ये किस हद तक जा सकता है। आदमी ने उसे एक कंसल्टेंसि फर्म के बारे में बताया। इमीग्रेशन को लेकर कंसल्टेंसी फर्म ने कहा कि मुझे 45 लाख रुपए देने होंगे। 45 लाख! इतने में तो मैं कहीं भी सिटी में प्लॉट ले सकती थी। मैंने कहा कि मैं इतना पैसा अफॉर्ड नहीं कर सकती और मैंने दोनों को ब्लॉक कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें