Shah Rukh Khan Vs Ness Wadia In IPL Meeting: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक शाहरुख खान और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सह-मालिक नेस वाडिया के बीच IPL के एक मीटिंग में जोरदार बहस होने की खबर है। खबरों की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फ्रैंचाइजी मालिकों के साथ आयोजित बैठक में रिटेंशन पॉलिसी को लेकर शाहरुख खान और नेस वाडिया तीखी बहस हुई। शाहरुख खान और नेस वाडिया के बीच कथित तौर पर IPL 2025 से पहले मेगा नीलामी के लिए रिटेंशन या राइट टू मैच कार्ड की संख्या को लेकर बहस हुई।
Cricbuzz की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (31 जुलाई) को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में आईपीएल मालिकों की बैठक के दौरान KKR के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एवं पंजाब किंग्स के सह-मालिक नेस वाडिया के बीच तीखी बहस हुई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों IPL मालिक इस बात पर सहमत नहीं थे कि मेगा नीलामी से पहले प्रत्येक पक्ष को कितने रिटेंशन दिए जाने चाहिए। शाहरुख इस बात से सहमत नहीं थे कि आईपीएल 2025 से पहले मेगा नीलामी होनी चाहिए। जबकि वाडिया पूरी तरह से इसके बदलाव के पक्ष में थे। रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि वाडिया को लगा कि प्रत्येक पक्ष के लिए बहुत कम रिटेंशन होने चाहिए, जो शाहरुख खान को पसंद नहीं था।
मीटिंग में कई दिग्गज शामिल
बैठकों में शामिल होने वाले अन्य मालिकों में दिल्ली कैपिटल्स के किरण कुमार ग्रांधी, लखनऊ सुपर जायंट्स के संजीव गोयनका, चेन्नई सुपर किंग्स की रूपा गुरुनाथ, सनराइजर्स हैदराबाद की काव्या मारन और राजस्थान रॉयल्स के मनोज बडाले थे। मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी सहित इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम के कुछ विजेता वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बीसीसीआई की बैठक में शामिल हुए।
BCCI ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आईपीएल 2025 की तैयारियों को लेकर टीम मालिकों के साथ उसकी 'सकारात्मक बातचीत' हुई है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले बैठक के सभी प्वाइंट्स पर चर्चा करेगी। बैठक में कोई 'वास्तविक परिणाम' नहीं निकला। लेकिन बीसीसीआई ने समझा कि टीम के मालिक अगले सत्र की अगुवाई में दबाव वाले मुद्दों के बारे में क्या महसूस करते हैं।
आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत से पहले एक मेगा नीलामी आयोजित की जानी है। लेकिन कई टीम मालिकों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। IPL मालिकों ने मेगा नीलामी की आवश्यकता, रिटेंशन पॉलिसी और इम्पैक्ट प्लेयर नियम सहित विभिन्न पहलुओं पर बहस और चर्चा की।
बैठक का हिस्सा रहे बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र के अनुसार, शाहरुख खान ने मेगा नीलामी के खिलाफ जमकर मामला उठाया। एक समय ऐसा भी आया जब KKR के मालिक ने रिटेंशन की संख्या को लेकर नेस वाडिया के साथ तीखी बहस भी की थी। शाहरुख बड़े रिटेंशन के पक्ष में थे। जबकि वाडिया बहुत अधिक रिटेंशन के खिलाफ थे।